Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हर पल शुकर करूँ मेरे साई तू सदा मेरे साथ है

जब जीवन में सुख-दुख आता है, तब हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि साईं बाबा हर पल हमारे साथ हैं। हर पल शुकर करूँ मेरे साईं, तू सदा मेरे साथ है भजन हमें साईं बाबा की असीम कृपा और उनके अटूट साथ का एहसास कराता है। यह भजन न केवल श्रद्धा को बढ़ाता है, बल्कि हमें हर परिस्थिति में बाबा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की सीख भी देता है।

Har Pal Shukar Karu Mere Sai Tu Sada Mere Sath Hai

हर पल शुकर करूँ,
मेरे साई तू सदा मेरे साथ है,
आएगी मुश्किल नही,
मेरे सर पे साई जी तेरा हाथ है,
हर पल शुकर करूं,
मेरे साई तू सदा मेरे साथ है।।

अपनी दया तूने सदा बरसाई है,
अंग संग चला बन कर परछाई है,
पल पल मुझे तुमने दी,
साई खुशियों से भरी सौगात है,
हर पल शुकर करूं,
मेरे साई तू सदा मेरे साथ है।।

जिंदगी के मुझे नए रस्ते दिखाए है,
दबे हुए अरमान फिर से जगाए है,
जीवन के अंधियारों में,
रोशनी की करी बरसात है,
हर पल शुकर करूं,
मेरे साई तू सदा मेरे साथ है।।

हर पल बाबा मेरा साथ निभाया है
मेरी किस्मत तेरा दरबार पाया है
शर्मा तेरा हो गया
तेरी ऐसी हुई करामात है
हर पल शुकर करूं,
मेरे साई तू सदा मेरे साथ है।।

हर पल शुकर करूँ,
मेरे साई तू सदा मेरे साथ है,
आएगी मुश्किल नही,
मेरे सर पे साई जी तेरा हाथ है,
हर पल शुकर करूं,
मेरे साई तू सदा मेरे साथ है।।

साईं बाबा की भक्ति हमें जीवन के हर मोड़ पर शक्ति और मार्गदर्शन प्रदान करती है। उनकी कृपा से भक्त को कभी अकेलापन महसूस नहीं होता, क्योंकि बाबा हमेशा हमारे साथ होते हैं। उनकी महिमा का अनुभव करने के लिए और भी कई सुंदर भजन हैं, जैसे “साईं तेरी लीला अपरंपार”, “साईं बाबा तेरी सदा ही जय”, “ओम साईं राम ओम साईं श्याम”, और “शिर्डी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पे सवाली”। इन भजनों को पढ़ते हुए साईं बाबा की भक्ति में डूबें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को प्रकाशित करें। ????✨

Leave a comment