मन में जप श्री राम रे बन्दे रोज सुबह और शाम लिरिक्स

मन में जप श्री राम रे बन्दे रोज सुबह और शाम भजन हमें भगवान श्रीराम के नाम का निरंतर स्मरण करने की प्रेरणा देता है। यह भजन श्रीराम भक्ति का महत्व समझाते हुए यह बताता है कि उनके नाम का जप करने से जीवन के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं। जब हम सुबह और शाम श्रीराम का नाम लेते हैं, तो हमारे मन को शांति, साहस और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है।

Man Me Jap Shree Ram Re Bande Roj Subah Aur Sham Lyrics

मन में जप श्री राम रे बन्दे,
रोज सुबह और शाम,
ये हनुमत का कहना,
ले ले जो ये नाम प्रभु जी,
उसके बनाए काम,
ये हनुमत का कहना।1।

शबरी की भक्ति न्यारी,
तरसे दरश को बेचारी,
राम खुद ही आ गए-2,
देख मनुहार को,
शबरी के प्यार को,
झूठे बेर खा गए-2,
जपति जपति राम राम वो,
वो पहुंची उनके धाम,
ये हनुमत का कहना,
मन में जप श्री राम रे बन्दें,
रोज सुबह और शाम,
ये हनुमत का कहना।2।

नल नील दोनों भाई,
ऐसी एक शक्ति पाई,
करिश्मा दिखा दिया-2,
पत्थर थे भारी अजूबे,
फेंके पानी में ना डूबे,
पुल ही बना दिया-2,
रहे पत्थर ना वो आम,
की उनपे लिख दिया था श्रीराम,
ये हनुमत का कहना,
मन में जप श्री राम रे बन्दें,
रोज सुबह और शाम,
ये हनुमत का कहना।3।

विभीषण का भाग्य जगाया,
सुग्रीव मित्र बनाया,
ये तो सभी जाने है-2,
नाम की महिमा भारी,
राम की है महिमा सारी,
देव भी ये माने है-2,
सौंप दे जीवन आज के ‘पन्ना’,
गिरे तो ले तुझे थाम,
ये हनुमत का कहना,
मन में जप श्री राम रे बन्दें,
रोज सुबह और शाम,
ये हनुमत का कहना।4।

मन में जप श्री राम रे बन्दे,
रोज सुबह और शाम,
ये हनुमत का कहना,
ले ले जो ये नाम प्रभु जी,
उसके बनाए काम,
ये हनुमत का कहना।5।

भजन हमें यह सिखाता है कि ईश्वर की भक्ति करने के लिए किसी विशेष स्थान या परिस्थिति की जरूरत नहीं होती, बल्कि सच्ची श्रद्धा ही सबसे महत्वपूर्ण है। आइए, हर सुबह और शाम श्रीराम का स्मरण करें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को आनंदमय बनाएं। जय श्रीराम! 🚩🙏

Share

Leave a comment