Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हमारे बालाजी महाराज सभी के कष्ट मिटाते है भजन लिरिक्स

यह भजन हमारे सभी कष्टों को मिटाने वाले श्री बालाजी महाराज की महिमा का गान है। बालाजी महाराज के दर पर श्रद्धा और विश्वास के साथ आने वाले भक्तों के सारे दुःख दूर हो जाते हैं। इस भजन के माध्यम से हम बालाजी महाराज की कृपा को महसूस करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन को संजीवनी प्रदान करते हैं। आइए, इस भजन के माध्यम से हम सब मिलकर बालाजी महाराज का गुणगान करें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को रोशन करें।

Hamare Balaji Maharaj Sabhi Ke Kasht Mitate Hai Bhajan Lyrics

हमारे बालाजी महाराज,
सभी के कष्ट मिटाते है,
पिलाते राम नाम की बूटी,
सभी को मस्त बनाते है,
हमारें बालाजी महाराज,
सभी के कष्ट मिटाते है।1।

घाटा मेहंदीपुर शुभ धाम,
सारे करते जाके प्रणाम,
यही है भक्तो के सरताज,
जो बालाजी कहलाते है,
पिलाते राम नाम की बूटी,
सभी को मस्त बनाते है,
हमारें बालाजी महाराज,
सभी के कष्ट मिटाते है।2।

है जिनके प्रेतराज अगवान,
भैरव कोतवाल कप्तान,
पूरण करते सब के काज,
वीर का हुक्म बजाते है,
पिलाते राम नाम की बूटी,
सभी को मस्त बनाते है,
हमारें बालाजी महाराज,
सभी के कष्ट मिटाते है।3।

चावल बुरा लगता भोग,
करते सवामणि सब लोग,
बजते ढोल शहनाई साज,
राम की महिमा गाते है,
पिलाते राम नाम की बूटी,
सभी को मस्त बनाते है,
हमारें बालाजी महाराज,
सभी के कष्ट मिटाते है।4।

हो रही जग में जय जयकार,
मेला जुड़ता मंगलवार,
जिन पे शनिदेव को नाग,
अमावस धूम मचाते है,
पिलाते राम नाम की बूटी,
सभी को मस्त बनाते है,
हमारें बालाजी महाराज,
सभी के कष्ट मिटाते है।5।

हमारे बालाजी महाराज,
सभी के कष्ट मिटाते है,
पिलाते राम नाम की बूटी,
सभी को मस्त बनाते है,
हमारें बालाजी महाराज,
सभी के कष्ट मिटाते है।6।

बालाजी महाराज के दर पर कोई भी दुखी नहीं रहता। उनकी कृपा से जीवन की हर समस्या हल हो जाती है। जब हम पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ बालाजी महाराज के दरबार में आते हैं, तो वह हमारे कष्टों को पल में दूर कर देते हैं। इस भजन का जप हमें यह याद दिलाता है कि बालाजी महाराज का आशीर्वाद हमारे जीवन में हमेशा मौजूद रहता है।

Leave a comment