Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

है प्रीत जहाँ की रीत सदा – देशभक्ति गीत

है प्रीत जहाँ की रीत सदा — यह गीत भारत की संस्कृति, प्रेम और एकता का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाता है कि हमारा देश केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन मूल्यों, आदर्शों और बलिदानों से बना है, जिन्होंने इसे महान बनाया। इस गीत में मातृभूमि के प्रति गहरी निष्ठा झलकती है और हमें अपने देश की महान परंपराओं को संजोने की प्रेरणा मिलती है। जब हम इसे पढ़ते हैं, तो गर्व से हमारा हृदय भर उठता है और हमें अपने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध होता है।

Hai Prit Jaha Ki Reet Sada Lyrics

है प्रीत जहाँ की रीत सदा,
मैं गीत वहाँ के गाता हूँ।

जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने,
दुनिया को तब गिनती आई,
तारों की भाषा भारत ने,
दुनिया को पहले सिखलाई,

देता ना दशमलव भारत तो,
यूँ चाँद पे जाना मुश्किल था,
धरती और चाँद की दूरी का,
अंदाजा लगाना मुश्किल था।1।

सभ्यता जहाँ पहले आई,
पहले जनमी है जहाँ पे कला,
अपना भारत वो भारत है,
जिसके पीछे संसार चला,
संसार चला और आगे बढ़ा,
यूँ आगे बढ़ा बढ़ता ही गया,
भगवान करे ये और बढ़े,
बढ़ता ही रहे और फूले-फले।2।

हैं प्रीत जहाँ की रीत सदा,
मैं गीत वहाँ के गाता हूँ।
भारत का रहने वाला हूँ,
भारत की बात सुनाता हूँ।।3।।

काले-गोरे का भेद नहीं,
हर दिल से हमारा नाता है,
कुछ और न आता हो हमको,
हमें प्यार निभाना आता है,
जिसे मान चुकी सारी दुनिया,
मैं बात वही दोहराता हूँ,
भारत का रहने वाला हूँ,
भारत की बात सुनाता हूँ।।4।।

जीते हो किसीने देश तो क्या,
हमने तो दिलों को जीता है,
जहाँ राम अभी तक है नर में,
नारी में अभी तक सीता है,
इतने पावन हैं लोग जहाँ,
मैं नित-नित शीश झुकाता हूँ,
भारत का रहने वाला हूँ,
भारत की बात सुनाता हूँ।।5।।

इतनी ममता नदियों को भी,
जहाँ माता कहके बुलाते है,
इतना आदर इन्सान तो क्या,
पत्थर भी पूजे जातें है,
उस धरती पे मैंने जन्म लिया,
ये सोच के मैं इतराता हूँ,
भारत का रहने वाला हूँ,
भारत की बात सुनाता हूँ।।6।।

है प्रीत जहाँ की रीत सदा,
मैं गीत वहाँ के गाता हूँ,
भारत का रहने वाला हूँ,
भारत की बात सुनाता हूँ।।7।।

है प्रीत जहाँ की रीत सदा हमें भारत की अनमोल संस्कृति और प्रेम की भावना को समझने की सीख देता है। यह गीत हमें देश की एकता, अखंडता और बलिदानों की याद दिलाकर राष्ट्रप्रेम को और मजबूत करता है। यदि यह भजन आपके हृदय में देशभक्ति की ज्योत जलाता है, तो हम लाये हैं तूफ़ान से किश्ती निकाल के – देशभक्ति गीत, आई लव माय इंडिया – देशभक्ति गीत, मेरे देश की धरती – देश भक्ति गीत लिरिक्स जैसे अन्य गीत भी पढ़ें और अपने देश के प्रति प्रेम को और प्रगाढ़ करें। जय हिंद! ????????????

Leave a comment