Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

है आपके हाथों में

Hai Aapke Hathno Me

है आपके हाथों में,मेरी बिगड़ी बना देना
भोले मेरी नैया को , भव पार लगा देना

तुम शंख बजा करके दुनिया को जगाते हो
डमरू की मधुर धुन से सत्मार्ग दिखाते हो
मैं मूरख मेरे अवगुन को नाथ मिटा देना
भोले मेरी ————-

हर ओर अन्धेरा है तुफान ने घेरा है
कोई राह नहीं दिखती , मुझे तुझ पर भरोसा है
एक आस लगी तुझसे ,मेरी लाज बचा लेना
भोले मेरी—————

हे जगदंबा के स्वामी ,देव आदि देव नमामि
सबके मन तुम जानो ,शिव तुम अन्तर्यामी
सब दुख मेरे मन के महादेव मिटा देना
भोले मेरी——–

महादेव जटा मे तुम ने गंगा को छिपाया है
माथे पर चंद्रमा सजाके, विषधर लिपताया है
मुझको भी गले अपने महाकाल लगा लेना
भोले मेरी ————

Leave a comment