Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हारे के सहारे श्याम मुझे गले लगा लो ना

जब जीवन में हर रास्ता बंद हो जाए, जब हर ओर अंधकार छा जाए, तब केवल श्याम बाबा ही हैं जो अपने भक्तों को सहारा देते हैं। हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना भजन इसी भाव को प्रकट करता है, जहाँ भक्त अपनी सारी व्यथा, दुख और पीड़ा बाबा के चरणों में अर्पित कर देता है और उनसे प्रेमपूर्वक गले लगाने की प्रार्थना करता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा की असीम करुणा का अनुभव करें।

Haare Ke Sahare Shyam Mujhe Gale Laga Lo Na

हारे के सहारे श्याम,
मुझे गले लगा लो ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।।1।।

मेरे श्याम तेरा डंका,
सारे जग में बजता है,
(तेरे दर पर आती है,
दुनिया दीवानी,
भरे सबकी झोली,
ये शीश का दानी,
मुझे भी प्रभु,
एक पल तो निहारो,
मेरे सुने जीवन को,
तुम ही सवारो)
मेरे श्याम तेरा डंका,
सारे जग में बजता है,
कहते है आंसू से,
मेरा श्याम पिघलता है,
मेरा श्याम पिघलता है,
हालात तो देख मेरी,
जरा मुझे बचा लो ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।।2।।

गर आंख में आंसू है,
तो किसको दिखाऊ मैं,
(इन अश्को की धारा को,
तुम ही सम्भालो,
आकर कन्हैया,
तुम मुझको बचा लो,
नही आओगे तुम जो,
बन कर खिवैया,
मैं मर जाऊंगा,
तेरे दर पर कन्हैया)
गर आंख में आंसू है,
तो किसको दिखाऊ मैं,
अब छोड़ तेरे दर को,
बता किस दर जाऊ मैं,
बता किस दर जाऊ मैं,
क्या नहीं संभालोगे,
इतना तो बता दो ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।।3।।

हारे के सहारे हो,
तो क्यों नहीं आते हो,
(मुझे तुझसे चाहत है,
इतनी मुरारी,
तेरे ही भरोसे पे,
दुनिया हमारी,
जो ना आये तो हम,
ये समझेगे प्यारे,
बस नाम के हो,
हारे के सहारे)
हारे के सहारे हो,
तो क्यों नहीं आते हो,
क्या तुम भी श्याम प्रभु,
झूठा नाम कमाते हो,
झूठा नाम कमाते हो,
इस नाम का ही बाबा,
वो फर्ज निभाओ ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।।4।।

मैंने सुना था कि दर पर,
सब एक बराबर है,
(कितनो को तारा है,
तुमने मुरारी,
पर तेरे भगत थे,
वो तेरे पुजारी,
बराबर तो तब है,
जब हमको भी तारो,
वरना तू करता है,
सौदा बिहारी)
मैंने सुना था की दर पर,
सब एक बराबर है,
पर लगता है मुझको,
दीनो का अनादर है,
दीनो का अनादर है,
‘भानु’ को हराकर ये,
बदनामी पाओ ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।।5।।

हारे के सहारे श्याम,
मुझे गले लगा लो ना,
मैं हार के आया दरबार,
मुझको भी सम्भालो ना।।6।।

श्याम बाबा उन भक्तों के सबसे बड़े सहारा हैं, जो संसार से ठुकराए हुए होते हैं। उनकी इस अपार कृपा और दयालुता को आँखों के आँसू हर पल पुकारे, आजा हारे के सहारे, श्याम पे रख विश्वास, वो पार लगाएगा, जिसको ये दुनिया हराए, उसे श्याम जिताए, अब हार गया हूँ श्याम जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में डूबकर उनकी कृपा और प्रेम का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment