Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ग्यारस में तुम एक बार खाटू जाकर देख लो

भक्ति की सबसे शुद्ध अवस्था वह होती है जब एक भक्त श्याम बाबा के दरबार में दिल से श्रद्धा लेकर जाता है और उनकी कृपा का अनुभव करता है। ग्यारस में तुम एक बार खाटू जाकर देख लो भजन हमें इस सत्य का अहसास कराता है कि खाटू धाम में श्याम बाबा का दर्शन करना, उनकी महिमा को महसूस करना, और उनकी कृपा का अनुभव करना जीवन को बदल देने वाला होता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और महसूस करें कि ग्यारस के दिन श्याम बाबा का दर्शन कितना विशेष और पवित्र होता है।

Gyaras Me Tu Ek Bar Khatu Jakar Dekh Lo

ग्यारस में तुम एक बार,
खाटू जाकर देख लो,
बाबा झोली भरता,
अपना बनाकर देख लो।।1।।

रिंगस से खाटू तक जाना,
बाबा का निशान ले जाना,
बाबा की जयकार लगाना,
जय श्री श्याम बोलते जाना,
सुन लेंगे तेरी बाबा,
सुन लेंगे तेरी बाबा,
प्रीत लगा कर देख लो,
बाबा झोली भरता,
अपना बनाकर देख लो।।2।

भावों के पुष्पों से भक्तों,
बाबा को तुम खूब सजाना,
रंग बिरंगे फूलों से फिर,
बाबा का दरबार लगाना,
इत्तर से बाबा को तुम,
इत्तर से बाबा को तुम,
महका के देख लो,
बाबा झोली भरता,
अपना बनाकर देख लो।।3।

मलमल श्याम कुंड में नहाना,
इससे काया कष्ट मिटाना,
ग्यारस की तुम रात जगाना,
बारस को फिर भोग लगाना,
‘प्रीति’ से तुम बाबा को,
‘प्रीति’ से तुम बाबा को,
भजन सुनाकर देख लो,
बाबा झोली भरता,
अपना बनाकर देख लो।।4।

ग्यारस में तुम एक बार,
खाटू जाकर देख लो,
बाबा झोली भरता,
अपना बनाकर देख लो।।5।

श्याम बाबा का दर्शन और आशीर्वाद हमारे जीवन में अपार सुख और शांति लाता है। इस दिव्य अनुभव को अब हार गया हूँ श्याम, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, तेरे भजनों में है जादू महसूस तुझे ही करूं मैं , मांगो दातार से खाटू दरबार से जैसे अन्य भजनों में भी महसूस किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के आशीर्वाद का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment