Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गुरुदेव मुझको जबसे तेरा प्यार मिला है भजन लिरिक्स

“गुरुदेव मुझको जबसे तेरा प्यार मिला है” इस भजन में गुरु के प्रति अथाह प्रेम और आभार का भाव व्यक्त किया गया है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जब हमें गुरु का आशीर्वाद और प्रेम मिलता है, तो हमारा जीवन खुशियों से भर जाता है। गुरु के बिना जीवन अधूरा है, और उनके आशीर्वाद से हमें सच्ची शांति और सुख की प्राप्ति होती है।

Gurudev Mujhako Jabse Tera Pyar Mila Hai Bhajan Lyrics

गुरुदेव मुझको जबसे तेरा,
प्यार मिला है,
हर बार मिला है रे,
बेशुमार मिला है,
अब जिन्दगी जीने का,
आधार मिला है,
प्यार मिला है रे,
बहुत प्यार मिला है।।

गमो से भरी थी,
ये मेरी जिन्दगानी,
किसको सुनाता मैं,
अपनी कहानी,
गुरुवर जो आया,
बनके मेरा साया,
खुशियों का मुझको,
भंडार मिला है,
प्यार मिला है रे,
बहुत प्यार मिला है।
गुरुदेंव मुझको जबसे तेरा,
प्यार मिला है,
हर बार मिला है रे,
बेशुमार मिला है।।

करुणा की धारा हो.
प्यार के समंदर,
कभी प्यार कम हो ना,
मुझसे ओ “दिलबर”,
तेरे तलबदार है,
तुझपे जाँ निसार है,
आज तक ना ऐसा,
दिलदार मिला है,
प्यार मिला है रे,
बहुत प्यार मिला है।
गुरुदेंव मुझको जबसे तेरा,
प्यार मिला है,
हर बार मिला है रे,
बेशुमार मिला है।।

गुरुदेव मुझको जबसे तेरा,
प्यार मिला है,
हर बार मिला है रे,
बेशुमार मिला है,
अब जिन्दगी जीने का,
आधार मिला है,
प्यार मिला है रे,
बहुत प्यार मिला है।।

गुरु के प्रेम और आशीर्वाद से हमारा जीवन संपूर्ण होता है, और उनके चरणों में श्रद्धा भाव से हमें हर बाधा को पार करने की शक्ति मिलती है। “गुरुदेव मुझको जबसे तेरा प्यार मिला है” जैसे भजन गुरु की महिमा को दर्शाते हैं और हमें उनके आशीर्वाद के महत्व को समझाते हैं। यदि आपको यह भजन प्रिय लगा, तो “गुरु के बिना जीवन अधूरा”, “गुरु के आशीर्वाद से हर कठिनाई दूर हो”, “गुरु की महिमा अपरंपार”, और “गुरुवर के चरणों में मेरी नमाज़” भजनों को भी अवश्य पढ़ें और गुरु के आशीर्वाद से जीवन को संपूर्ण बनाएं।









Leave a comment