Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गुरु रहमत से तर जाएगा भजन लिरिक्स

गुरु की रहमत से जीवन की हर कठिनाई सहज हो जाती है और भक्त भवसागर से पार हो सकता है। “गुरु रहमत से तर जाएगा” भजन हमें यह सीख देता है कि अगर हम अपने सतगुरु की शरण में निष्कपट भाव से समर्पित हो जाएं, तो उनकी कृपा से हमारा जीवन सफल हो सकता है।

Guru Rahmat Se Tar Jayega

गुरु रहमत से तर जाएगा,
गुरु रहमत से तर जायेगा,
जरा इस दर पे आकर तो देख,
तेरा जीवन संवर जाएगा,
गुरु रहमत से तर जाएगा।।

इनके दर्शन की महिमा बड़ी,
इतनी शुभ होती है वो घडी,
तेरा दिल भी यही गाएगा,
गुरु शरणी तू गर आएगा,
गुरु रहमत से तर जाएगा।।

तू तमन्ना किसी की ना कर,
बस ह्रदय में गुरु ध्यान कर,
बिन मांगे तू सब पाएगा,
गुरु शरणी तू गर आएगा,
गुरु रहमत से तर जाएगा।।

ये दयालु है दाता मेरे,
ये तो सबके दिलो में बसे,
इनके दर पे तू सब पाएगा,
गुरु शरणी तू गर आएगा,
गुरु रहमत से तर जाएगा।।

इनकी करुणा का वर्णन नहीं,
ऐसी शांति ना मिलती कहीं,
जो भी आया संवर जाएगा,
गुरु शरणी तू गर आएगा,
गुरु रहमत से तर जाएगा।।

गुरु रहमत से तर जाएगा,
गुरु रहमत से तर जायेगा,
जरा इस दर पे आकर तो देख,
तेरा जीवन संवर जाएगा,
गुरु रहमत से तर जाएगा।।

गुरु की कृपा ही सच्ची राह दिखाने वाली होती है, जिससे हर भक्त मोक्ष का मार्ग पा सकता है। अगर यह भजन आपको प्रेरणा देता है, तो “गुरुदेव तेरी दुनिया से कैसे मैं प्यार करूँ”, “गुरु बिन कौन करे भव पारा”, “गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना”, और “बेड़ा तर जाए ये भव से यही अरदास करता हूँ” भी अवश्य पढ़ें।









Leave a comment