Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गुरू दयालू होते है बड़े भोले होते है भजन

गुरुदेव की करुणा और स्नेह अपार होते हैं। वे अपने भक्तों पर बिना किसी भेदभाव के कृपा बरसाते हैं और सही मार्ग दिखाते हैं। गुरू दयालू होते है बड़े भोले होते है भजन हमें यह अनुभूति कराता है कि गुरु का हृदय प्रेम और ममता से भरा होता है। उनकी शरण में आकर जीवन के सारे संशय दूर हो जाते हैं।

Guru Dayalu Hote Hai Bade Bhole Hote Hai bhajan

गुरू दयालू होते है,
बड़े भोले होते है,
मिली गुरू की शरण वो,
किस्मत वाले होते है।।

किसी दास को जब कोई,
सताता है ग़म,
नही देख सकते गुरुवर,
उनकी आँखे नम,
वो दयालू भक्तो के ग़म,
खुद ही सहते है,
मिली गुरू की शरण वो,
किस्मत वाले होते है।।

भक्तो के कारण गुरू ने,
लिया अवतार,
हरते जीवो के दुखड़े,
और भव से करते पार,
करते खास कृपा जब,
सतगुरू मौज मे होते है,
मिली गुरू की शरण वो,
किस्मत वाले होते है।।

श्री सतगुरू की जग मे,
महिमा अपार,
साँचा नाम है गुरू का,
साँचा दरवार,
सच्चा सँत जहाँ मे कोई,
बिरले होते है,
मिली गुरू की शरण वो,
किस्मत वाले होते है।।

गुरू दयालू होते है,
बड़े भोले होते है,
मिली गुरू की शरण वो,
किस्मत वाले होते है।।

गुरुदेव की महिमा को शब्दों में बांधना कठिन है, क्योंकि वे स्वयं प्रेम, करुणा और ज्ञान के सागर हैं। उनकी कृपा से ही हम संसार सागर को पार कर सकते हैं। अगर यह भजन आपको प्रेरणादायक लगा, तो “तेरी महिमा को न जानूँ मैं गुरुदेव”, “गुरुदेव मेरे गुरुदेव मेरे”, “जो गए गुरु द्वारे भव से पार हो गए”, और “स्वाँस बीती जाए उमर बीती जाए” भजन भी पढ़ें और गुरुदेव की कृपा का अनुभव करें।









Leave a comment