Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला भजन लिरिक्स

सच्चा गुरु मिलना सौभाग्य की बात होती है, क्योंकि गुरुदेव ही हमें सही राह दिखाते हैं और जीवन को सार्थक बनाते हैं। “गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला” भजन में इसी अनमोल सत्य को दर्शाया गया है कि गुरु का सान्निध्य मिलना दुर्लभ होता है, और यदि हमें गुरुदेव का साथ मिल जाए, तो उसे कभी खोने नहीं देना चाहिए।

Guru Aisa Na Barambar Mila Bhajan Lyrics

जीवन तो हमें कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला,
हम भी कुछ करम कमा लेते,
अवसर ना हमें हर बार मिला,
जीवन तो हमे कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला।

जो जनम जनम से बिछड़ा था,
इस जनम में आकर अब है मिला,
अब तर जाएंगे भव सागर,
इस बार जो तुमने थाम लिया,
जीवन तो हमे कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला।

गोविन्द कृपा इस बार हुई,
जो साथ तुम्हारा पाया है,
मैं बड़भागी मेरा भाग्य जगा,
नारायण नर अवतार मिला,
जीवन तो हमे कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला।।

इस भ्रम के गहरे सागर में,
बिन तेरे कुछ नहीं है मेरा,
मेरा ध्यान भी तू मेरा ज्ञान भी तू,
जित देखा तेरा रूप मिला,
जीवन तो हमे कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला।।

जीवन तो हमें कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला,
हम भी कुछ करम कमा लेते,
अवसर ना हमें हर बार मिला,
जीवन तो हमे कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला।।

गुरुदेव की महिमा अपरंपार है, वे हमें अज्ञान के अंधकार से मुक्त कर सत्य की ज्योति प्रदान करते हैं। यदि यह भजन आपको प्रेरित कर रहा है, तो “गुरु ज्ञान की ज्योति हमारी वो ही ज्योत जलाता हूँ”, “गुरुवर के चरणों में मेरा है प्रणाम”, “गुरुदेव के चरणों में सौ बार नमन मेरा” और “गुरुवर तुमसे इतना कहना चरणों में तुम्हरे रहना” जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें।











Leave a comment