Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गुरू आदेशो मे हरदम जिसने समय गुजारा

गुरु के आदेशों का पालन करना ही सच्ची भक्ति और समर्पण की पहचान होती है। गुरू आदेशो मे हरदम जिसने समय गुजारा भजन उन भक्तों की महिमा गाता है, जिन्होंने अपने जीवन को गुरु की आज्ञा में अर्पित कर दिया। जब हम गुरुदेव की वाणी को अपने जीवन का आधार बनाते हैं, तभी हमें आत्मिक शांति और मोक्ष का मार्ग मिलता है। इस भजन के माध्यम से हम अपने गुरुदेव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

Guru Aadesho Me Hardam Jisane Samay Gujara

गुरू आदेशो मे हरदम,
जिसने समय गुजारा,
उसको ही सतगुरु ने,
भव से है पार उतारा,
गुरू आदेशो मे हरदम।।

पड़े जब यमो की मारे,
कोई आए न बचाने,
पड़े जब यमो की,
सारी उमर है तूने,
जिनका किया गुज़ारा,
गुरू आदेशो मे हरदम।।

समझे जिन्हे तू अपने,
होगे वही बैगाने,
समझे जिन्है तू,
एक दिन तुझे जलाए,
जो था तेरा दुलारा,
गुरू आदेशो मे हरदम।।

भजले हरि को बन्दे,
उलझे है क्यो जगत मे,
भजले हरि को बन्दे,
मतलव के यार है सब,
कोई नही हमारा,
गुरू आदेशो मे हरदम।।

गुरू आदेशो मे हरदम,
जिसने समय गुजारा,
उसको ही सतगुरु ने,
भव से है पार उतारा,
गुरू आदेशो मे हरदम।।

गुरु की कृपा से ही भक्त का जीवन सार्थक बनता है और भवसागर से पार उतरने का मार्ग मिलता है। आगे “जो गए गुरु द्वारे भव से पार हो गए”, “गुरुदेव तुम्हारे चरणों में बैकुंठ का वास लगे”, “तेरे चरणों में सतगुरु मेरी प्रीत हो” और “गुरुदेव मेरे दाता मुझको ऐसा वर दो” भजनों को पढ़ें और अपने हृदय में गुरुदेव के प्रति भक्ति को और प्रगाढ़ करें।









Leave a comment