Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

घुमतड़ा घर आवो ओ म्हारा प्यारा गजानन भजन लिरिक्स

भगवान गणेश जी का आगमन हर भक्त के लिए सौभाग्य और मंगलकारी होता है। जब बप्पा अपने भक्तों के घर पधारते हैं, तो उनके साथ खुशहाली, सुख-समृद्धि और विघ्नों का नाश भी होता है। घुमतड़ा घर आवो ओ म्हारा प्यारा गजानन भजन में भक्तों की सच्ची पुकार है कि वे अपने आराध्य गजानन को अपने घर आमंत्रित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। आइए इस मधुर भजन के शब्दों से गणपति बप्पा का स्वागत करें।

Ghumatada Ghar Aavo O Mhara Pyara Gajanan

घुमतड़ा घर आवो,
ओ म्हारा प्यारा गजानन,
खेलतड़ा घर आवो,
ओ म्हारा प्यारा गजानन।1।

ब्रम्हा पधारो विष्णु पधारो देवा,
संग में ले आना सरस्वती को,
ओ म्हारा प्यारा गजानन,
घुमतड़ा घर आवों,
ओ म्हारा प्यारा गजानन।2।

राम पधारो लक्ष्मण पधारो देवा,
संग में ले आना सीता सती को,
ओ म्हारा प्यारा गजानन,
घुमतड़ा घर आवों,
ओ म्हारा प्यारा गजानन।3।

डमरू बजावत शिव जी पधारो देवा,
संग में ले आना पारवती को,
ओ म्हारा प्यारा गजानन,
घुमतड़ा घर आवों,
ओ म्हारा प्यारा गजानन।4।

सिंह चढ़त माँ आवो भवानी,
संग में ले आना नव दुर्गा को,
ओ म्हारा प्यारा गजानन,
घुमतड़ा घर आवों,
ओ म्हारा प्यारा गजानन।5।

मुरली बजावत कृष्ण पधारो देवा,
संग में ले आना राधा रुक्मण को,
ओ म्हारा प्यारा गजानन,
घुमतड़ा घर आवों,
ओ म्हारा प्यारा गजानन।6।

बाई मीरा कहे प्रभु गिरधर नागर,
देना हमको प्रेम भक्ति हो,
ओ म्हारा प्यारा गजानन,
घुमतड़ा घर आवों,
ओ म्हारा प्यारा गजानन।7।

घुमतड़ा घर आवो,
ओ म्हारा प्यारा गजानन,
खेलतड़ा घर आवो,
ओ म्हारा प्यारा गजानन।8।

भगवान गणेश जी अपने भक्तों के कष्ट हरने वाले और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले हैं। जब भी कोई भक्त श्रद्धा और प्रेम से उन्हें बुलाता है, वे अवश्य आते हैं। यदि यह भजन आपको भक्तिमय अनुभूति दे रहा है, तो जय जय गौरी लाल तेरी जय होवे, रिद्धि सिद्धि के दाता हो तुम गणपति, गणपति तुम सब गण के राजा पूरण करो हमारे काज और विघ्न विनाशक नाम है गणराज तुम्हारा जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त करें। गणपति बप्पा मोरया!

Leave a comment