Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

घर में पधारो मैया रानी मेरे घर में पधारो

जब भक्त सच्चे मन से माँ को अपने घर आमंत्रित करता है, तो माँ अवश्य पधारती हैं और अपने आशीर्वाद से उस घर को सुख-समृद्धि से भर देती हैं। घर में पधारो मैया रानी मेरे घर में पधारो भजन इसी भावपूर्ण प्रार्थना को व्यक्त करता है, जहाँ भक्त अपने प्रेम और भक्ति से माँ को अपने आंगन में बुलाने की विनती करता है। आइए, इस भजन के माध्यम से माँ को अपने जीवन में बुलाएँ और उनकी कृपा प्राप्त करें।

Ghar Me Padharo Maiya Rani Mere Ghar Me Padharo

घर में पधारो मैया रानी,
मेरे घर में पधारो,
कष्ट निवारो मेरी मैया,
मेरे घर में पधारो,
पधारो पधारो घर में पधारो,
घर में पधारो,
घर में पधारो मईया रानी,
मेरे घर में पधारो।1।

सच्चे दिल से तेरी,
ज्योति जगाई,
दर्शन दे दो अब,
हे महामाई,
पार करो मेरी नैया,
मेरे घर में पधारो,
पधारो पधारो घर में पधारो,
घर में पधारो,
घर में पधारो मईया रानी,
मेरे घर में पधारो।2।

गंगाजल से तेरे,
चरण धुलाऊँ,
हलवा पुरी से तेरा,
भोग लगाऊं,
जय हो तेरी अंबे मैया,
मेरे घर में पधारो,
पधारो पधारो घर में पधारो,
घर में पधारो,
घर में पधारो मईया रानी,
मेरे घर में पधारो।3।

हरी हरी चूड़ी,
लाल चुनरिया,
भेंट चढ़ाऊ तेरी,
शीतला मैया,
तेरे हवाले मेरी नैया,
मेरे घर में पधारो,
पधारो पधारो घर में पधारो,
घर में पधारो,
घर में पधारो मईया रानी,
मेरे घर में पधारो।4।

घर में पधारो मैया रानी,
मेरे घर में पधारो,
कष्ट निवारो मेरी मैया,
मेरे घर में पधारो,
पधारो पधारो घर में पधारो,
घर में पधारो,
घर में पधारो मईया रानी,
मेरे घर में पधारो।5।

माँ अपने भक्तों के सच्चे प्रेम और श्रद्धा से बंधी होती हैं, वे जहाँ भी सच्चे मन से पुकारी जाती हैं, वहाँ अवश्य पधारती हैं। घर में पधारो मैया रानी मेरे घर में पधारो भजन भक्त के माँ के प्रति अटूट प्रेम और उनके आशीर्वाद की महिमा को दर्शाता है। यदि यह भजन आपको भक्ति-भाव से भर देता है, तो “फुर्सत मिले जो मैया कभी मेरे घर भी आना” भजन भी अवश्य करे, जिसमें माँ से अपने जीवन में पधारने और कृपा बरसाने की भावनात्मक प्रार्थना व्यक्त की गई है।

Leave a comment