Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गौरी सूत गणराज पधारो भजन लिरिक्स

भगवान गणेश जी, जो गौरी पुत्र और प्रथम पूज्य देवता हैं, जब भक्तों के द्वार पर पधारते हैं, तो उनके जीवन में शुभता, समृद्धि और मंगल की वर्षा होती है। भजन गौरी सूत गणराज पधारो में भक्तों की यही प्रार्थना है कि गणराज हमारे घर पधारें और हमें अपनी कृपा से निहाल करें। आइए, इस भजन के माध्यम से हम भी उनका स्वागत करें और उनकी महिमा का गुणगान करें।

Gauri Sut Ganraj Padharo – Bhajan Lyrics

गौरी सूत गणराज पधारो,
आके सारे काज सवारों,
तुझको आना होगा,
तुझको आना होगा।1।

सारे देवो में पहले तुझको मनाये,
तू ही दयालु सारे विघ्न हटाये,
गिरजा के प्यारे बाबा शिव के दुलारे,
दुखड़ो से आके देवा हमको उबारो,
तुझको आना होगा,
तुझको आना होगा।2।

गोरी सुत गणराज पधारो,
आके सारे काज सवारों,
तुझको आना होगा,
तुझको आना होगा।3।

रिद्धि सिद्धि के दाता आप कहाए,
कृपा दिखाओ दाता गुण तेरे गए,
भक्तो की नैया अब है तेरे सहारे,
अटकी कश्ती को आके पार उतारो,
तुझको आना होगा,
तुझको आना होगा।4।

गोरी सूत गणराज पधारो,
आके सारे काज सवारों,
तुझको आना होगा,
तुझको आना होगा।5।

मलिया गिरी चंदन का टिका लगाऊं,
लड़वन का देवा तेरे भोग लगाऊं,
‘हर्ष’ दीवाना तेरी बाट निहारे,
मेरे भी अटके सारे काज सुधारो,
तुझको आना होगा,
तुझको आना होगा।6।

गौरी सूत गणराज पधारो,
आके सारे काज सवारों,
तुझको आना होगा,
तुझको आना होगा।7।

भगवान गणपति की कृपा से सभी विघ्न दूर होते हैं और भक्तों का जीवन मंगलमय बनता है। यदि आपको यह भजन भावविभोर कर गया, तो गणपति तुम सब गण के राजा पूरण करो हमारे काज, रिद्धि सिद्धि के दाता हो तुम गणपति, जय जय हो गणेश काटो हमरे कलेश और विघ्न विनाशक नाम है गणराज तुम्हारा जैसे अन्य भजनों का भी पाठ करें। गणपति बप्पा मोरया!

Leave a comment