Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गौरी के नंदन की हम पूजा करते है भजन लिरिक्स

गणेश जी की पूजा-अर्चना से हर कार्य में सफलता और सिद्धि प्राप्त होती है। गौरी के नंदन की हम पूजा करते हैं भजन में भगवान गणेश की महिमा का वर्णन किया गया है, जो अपने भक्तों के संकट हरकर उन्हें सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। इस भक्तिमय रचना के माध्यम से हम गणपति बप्पा की आराधना कर सकते हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Gauri Ke Nandan Ki Hum Puja Karte Hai

गौरी के नंदन की,
हम पूजा करते है,
हम पूजा करते है,
हम वंदन करते है,
गौरी के नंदन की,
हम पूजा करते है।1।

शुभ कारज से पहले,
तेरा ध्यान जो धरते है,
कोई संकट आए तो,
तुम रक्षा करते हो,
इस संकट हारे की,
हम पूजा करते है,
गौरी के नन्दन की,
हम पूजा करते है।2।

है धन्य वो गौरी माँ,
जिसने तुम्हे जनम दिया,
भोले भंडारी ने,
तुमको वरदान दिया,
शंकर के दुलारे की,
हम पूजा करते है,
गौरी के नन्दन की,
हम पूजा करते है।3।

विघ्नों के हर्ता तुम,
मंगल के दाता हो,
भक्तो के लिए भगवन,
मेरे भाग्य विधाता हो,
इस पालनहारे की,
हम पूजा करते है,
गौरी के नन्दन की,
हम पूजा करते है।4।

गौरी के नंदन की,
हम पूजा करते है,
हम पूजा करते है,
हम वंदन करते है,
गौरी के नन्दन की,
हम पूजा करते है।5।

गणेश जी के इस सुंदर भजन को पढ़ने और करने से उनकी कृपा सदा बनी रहती है। जो भी भक्त श्रद्धा से गणपति की स्तुति करता है, उसके सभी विघ्न स्वतः दूर हो जाते हैं। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो आप जय जय गणपति गजानंद तेरी जय होवे, गणपति करते चरणों में हम है नमन, संकट हरलो मंगल करदो प्यारे शिव गौरा के लाल और गजानंद जी ने ल्यावो रे मनाय वारी जाऊं चरणन में जैसे अन्य भजनों का भी पाठ करें और गणेश जी की भक्ति में लीन हों।

Leave a comment