Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गौरा तो जाएगी भोले बाबा के साथ

Gaura To Jayegi Bhole Baba Ke Sath

सुनो हिमाचल अब जिद छोड़ो मान लो मेरी बात,
गौरा तो जाएगी भोले बाबा के साथ…

बालों का जुड़ा होगा जुड़े में गजरा होगा,
माथे पर बिंदिया होगी आंखों में कजरा होगा,
सजेगी गौरा बनेगी दुल्हनिया आएगी बरात,
गौरा तो जाएगी भोले बाबा के साथ…

नाक नथुनिया होगी गले में हार होगा,
हाथों में चूड़ा होगा पूरा सिंगार होगा,
सजेगी गौरा बनेगी दुल्हनिया आएगी बरात,
गौरा तो जाएगी भोले बाबा के साथ…

पैरों में पायल होगी छना छन बजती होगी,
बिछुआ कमार होगा महावर रंग लाल होगा,
सजेगी गौरा बनेगी दुल्हनिया आएगी बरात,
गौरा तो जाएगी भोले बाबा के साथ…

चुनरी रंग लाल होगा लहंगा कमाल होगा,
दुल्हनिया गोरा होगी भोले का साथ होगा,
डाल भमरिया ले जायेंगे भोले जी बरात,
गौरा तो जाएगी भोले बाबा के साथ…

Leave a comment