Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गौरा भांग घोट के प्यादे प्यासे भोले भंडारी लिरिक्स

गौरा भांग घोट के प्यादे प्यासे भोले भंडारी पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव की पूजा के अद्भुत रूप और उनके दिव्य स्वभाव का बखान करता है। इस भजन में भगवान शिव की भांग और भक्ति के माध्यम से उनकी महिमा का वर्णन किया गया है। भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने मन, वचन और ह्रदय से पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करता है।

Gaura Bhang Ghot Ke Pyade Pyase Bhole Bhandari Lyrics

गौरा भांग घोट के प्यादे,
प्यासे भोले भंडारी,
भोले भांग तो सर पे चढ़ जा,
बन जावे बुरी बिमारी।।

भूल गईं अपना कथन,
याद नहीं क्या वादा है,
भूली नहीं याद मुझे,
तेरी सेवा करने का वादा है,
जरा मेरी बात समझ लें,
नशा ठीक नहीं है भारी,
गौरा भाग घोट के प्यादे,
प्यासे भोले भंडारी।।

देवो में तुम सब से अलग,
क्यों रोग बुरा ये पाला है,
हम है योगी सच्चे जोगी,
जो पिते भाग का प्याला है,
जल्दी से तैयारी कर लें,
तू बात मान लें हमारी,
गौरा भाग घोट के प्यादे,
प्यासे भोले भंडारी।।

लक्ष्मी को देख नारायण के जो,
रोज ही पांव दबावे है,
सेवा तेरी क्या करती नहीं,
क्यों मेरा मुंह खुलवावे है,
ले आखिर बार ये घोटी,
अब खोज ले कोई पुजारी,
गौरा भाग घोट के प्यादे,
प्यासे भोले भंडारी।।

पृथ्वी पे तो तेरा एक भक्त,
‘सुरेन्द्र सिंह’ तो बड़ा आला है,
गोरा मेरी जो भक्ति करें,
वो गांव निठौरा वाला है,
हमें घोट वो भाग पिलावे,
बड़ा सच्चा है परचारी,
गौरा भाग घोट के प्यादे,
प्यासे भोले भंडारी।।

गौरा भांग घोट के प्यादे,
प्यासे भोले भंडारी,
भोले भांग तो सर पे चढ़ जा,
बन जावे बुरी बिमारी।।

“गौरा भांग घोट के प्यादे प्यासे भोले भंडारी” भजन हमें यह सिखाता है कि भगवान शिव की भक्ति और पूजा में संपूर्ण समर्पण होना चाहिए। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद से निहाल होता है। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोले जी तेरे द्वार का दीवाना” और “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।


Leave a comment