Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गणपति देवा मेरे गणपति देवा लिरिक्स

गणपति बप्पा की महिमा अपरंपार है। वे भक्तों के हर कष्ट को हर लेते हैं और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का संचार करते हैं। गणपति देवा, मेरे गणपति देवा भजन में भगवान गणेश जी की महिमा और उनकी कृपा का गुणगान किया गया है। यह भजन मन को भक्तिरस से भर देता है और गणपति बप्पा की अपार कृपा का एहसास कराता है। आइए, इस भक्तिमय भजन को करें और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Ganpati Deva Mere Ganapti Deva Lyrics

गणपति देवा मेरे,
गणपति देवा,
माता तेरी पार्वती,
माता तेरी पार्वती,
पिता महादेवा,
गणपति देवा मेरें,
गणपति देवा।।

विघ्न हरण देवा तू कहलाता,
सिद्ध कारज होंवे उसके,
प्रथम जो भी ध्याता,
चरणों में आए हम,
करने तेरी सेवा,
गणपति देवा मेरें,
गणपति देवा।।

देवों में देव प्रभु,
तू है निराला,
शिव का दुलारा तू है,
गौरा जी का लाला,
भोग है प्रिय तुम्हें,
मोदक मेवा,
गणपति देवा मेरें,
गणपति देवा।।

रिद्धि सिद्धि संग मेरे,
घर में पधारो,
चरणों की दासी ’भाषा’,
काज संवारो,
हर दिन हर पल बप्पा,
करें तेरी सेवा,
गणपति देवा मेरें,
गणपति देवा।।

गणपति देवा मेरे,
गणपति देवा,
माता तेरी पार्वती,
माता तेरी पार्वती,
पिता महादेवा,
गणपति देवा मेरें,
गणपति देवा।।

भगवान गणेश जी की कृपा से जीवन के सभी विघ्न समाप्त हो जाते हैं और हर कार्य सफल होता है। उनकी भक्ति से मन को शांति और आत्मा को आनंद प्राप्त होता है। गणेश जी की कृपा को और अधिक अनुभव करने के लिए मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन तेरे आने से, मेरे गणपति बप्पा चतुर्थी पे भक्तों के घर आते है, बाबा गणपति की फ़ौज करेगी मौज जैसे अन्य भक्तिमय भजनों को भी करें और अपने मन को भक्तिरस से सराबोर करें। ????????

Leave a comment