Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गली गली में राम राम श्री राम भजन लिरिक्स

राम नाम का सुमिरन जिस गली में होता है, वहाँ स्वयं प्रभु श्रीराम का वास माना जाता है। गली गली में राम राम भजन उसी दिव्य भाव को प्रकट करता है, जिसमें हर सड़क, हर चौपाल, हर आंगन राम नाम के जयघोष से गूंज उठता है। यह भजन केवल एक गीत नहीं, बल्कि भक्तों की आस्था और प्रेम का प्रतीक है, जो राम जी के चरणों में स्वयं को समर्पित कर देते हैं।

Gali Gali Me Ram Ram

बन गया है मंदिर देखो,
अयोध्या में प्रभु राम का,
राम का प्रभु राम का,
मेरे अयोध्या के श्री राम का,
राम राम सिया राम,
राम राम राजा राम।1।

हाथों में तलवार है,
वाणी में भी धार है,
खामोश बैठा हर हिंदू,
श्री राम के संस्कार है,
गूंज रहा भारत में देखो,
एक ही नारा राम का,
राम राम सिया राम,
राम राम राजा राम।2।

ना पैसा लगता है,
ना खर्चा लगता है,
जय श्री राम राम बोलिए,
बड़ा अच्छा लगता है,
जय श्री राम राम बोलिए,
बड़ा अच्छा लगता है,
राम राम सिया राम,
राम राम राजा राम।3।

श्री राम का वंशज हूँ,
गीता ही मेरी गाथा है,
छाती ठोक के कहता हूं,
भारत मेरी माता है,
सारा भारत गूंज उठेगा,
श्री राम के जयकारों से,
राम राम सिया राम,
राम राम राजा राम।4।

जात-पात सब छोड़ दो,
शबरी बनी महान,
हनुमान ने हर संकट से,
तारा था प्रभु राम को,
ऐसा ही कलयुग में भेजा,
राम भक्त हनुमान को,
राम राम सिया राम,
राम राम राजा राम।5।

गली गली में राम राम,
हर घर राम राम,
अरे मम्मी बोले राम राम,
अरे पापा बोले राम राम,
अरे बूढ़ा बोले राम राम,
बच्चा बोले राम राम,
तुम भी बोलो राम राम,
हम भी बोले राम राम,
अरे व्हाट्सएप पर भी राम राम,
फेसबुक पर भी राम राम,
इंस्टा पर भी राम राम,
यूट्यूब पर भी राम राम,
सुबह को बोलो राम राम,
शाम को बोलो राम राम,
हर घर भगवा भगवा ही छाया है,
रामराज देखो फिर से आया है,
राम राम सिया राम,
राम राम राजा राम।6।

राम नाम की महिमा अपरंपार है। जिस गली में राम का नाम गूंजता है, वहाँ साक्षात प्रभु की कृपा बरसती है। हम सभी को जीवन में राम भक्ति को अपनाना चाहिए और उनकी शरण में जाना चाहिए। ऐसे ही भक्तिमय भजन राम के थे राम के हैं हम राम के रहेंगे, राम नाम का सुमिरन करले खुश होंगे हनुमान रे, श्री राम जय राम गाएंगे रंग भगवा लहराएंगे और होली खेले रघुवीरा अवध में को भी पढ़ें और प्रभु की भक्ति में लीन हों। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment