Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है भजन लिरिक्स

भगवान गणेश जी की भक्ति से हर शुभ कार्य सिद्ध होता है और जब कीर्तन का आयोजन होता है, तो बप्पा को आमंत्रित किए बिना वह अधूरा रहता है। गजानंद महाराज पधारो, कीर्तन की तैयारी है भजन में भक्त अपनी संपूर्ण श्रद्धा से गणपति बप्पा को बुला रहा है, ताकि उनकी उपस्थिति से भजन-कीर्तन को दिव्यता और आनंद प्राप्त हो। यह भजन हमें गणेश जी की भक्ति में लीन होने और उनके आशीर्वाद से आध्यात्मिक सुख प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।

Gajanand Maharaj Padharo Kirtan Ki Taiyari Hai

– श्लोक –
प्रथम मनाये गणेश के,
ध्याऊ शारदा मात,
मात पिता गुरु प्रभु चरण मे,
नित्य नमाऊ माथ॥1॥

गजानंद महाराज पधारो,
कीर्तन की तैयारी है,
आओ आओ बेगा आओ,
चाव दरस को भारी है।2।

थे आवो ज़द काम बणेला,
था पर म्हारी बाजी है,
रणत भंवर गढ़ वाला सुणलो,
चिन्ता म्हाने लागि है,
देर करो मत ना तरसाओ,
चरणा अरज ये म्हारी है,
गजानन्द महाराज पधारो।3।

रीद्धी सिद्धी संग आओ विनायक,
देवों दरस थारा भगता ने,
भोग लगावा ढोक लगावा,
पुष्प चढ़ावा चरणा मे,
गजानंद थारा हाथा मे,
अब तो लाज हमारी है,
गजानन्द महाराज पधारो।4।

भगता की तो विनती सुनली,
शिव सूत प्यारो आयो है,
जय जयकार करो गणपति की,
म्हारो मन हर्शायो है,
बरसेंगा अब रस कीर्तन मे,
भगतौ महिमा भारी है,
गजानन्द महाराज पधारो।5।

गजानंद महाराज पधारों,
कीर्तन की तैयारी है,
आओ आओ बेगा आओ,
चाव दरस को भारी है।6।

गणपति बप्पा का आगमन भक्तों के जीवन को सुख-शांति और समृद्धि से भर देता है। गजानंद महाराज पधारो, कीर्तन की तैयारी है भजन हमें यह सिखाता है कि जब हम सच्चे मन से बप्पा को पुकारते हैं, तो वे अवश्य आते हैं और हमें अपनी कृपा से कृतार्थ करते हैं। यदि आप गणेश जी के और भी भजनों की भक्ति में रमना चाहते हैं, तो सबसे पहले तुम्हें मनाऊं, गौरी सूत महाराज, प्रीत में पूजे नाम तुम्हारा, गणपति जगत खिवैया, तेरी जय हो गणेश, तेरी जय हो गणेश, तुम जो कृपा करो तो मिट जाए विपदा सारी जैसे भजनों को भी पढ़ें और गणपति बप्पा की कृपा का अनुभव करें।

Leave a comment