Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

फरियादी तेरा आया साईं तेरी शिरडी में भजन लिरिक्स

जब जीवन के संघर्ष हमें घेर लेते हैं और कोई मार्ग नहीं सूझता, तब साईं बाबा का दरबार ही वह स्थान होता है, जहां हर दुख का अंत हो सकता है। फरियादी तेरा आया साईं तेरी शिरडी में भजन उसी भाव को दर्शाता है जब भक्त अपने जीवन की परेशानियों को लेकर साईं बाबा की शरण में आता है। साईं बाबा के चरणों में सिर झुकाते ही उसे एक नई आशा और शांति का अनुभव होता है।

Fariyadi Tera Aaya Sai Teri Shirdi Me

फरियादी तेरा आया,
साईं तेरी शिरडी में,
एक झलक पाने आया,
एक झलक पाने आया,
बाबा तेरी शिरडी में,
फरीयादी तेरा आया,
साईं तेरी शिरडी में।।

दीदार हो तो जानू,
स्वीकार हो तो मानु,
दीदार हो तो जानू,
स्वीकार हो तो मानु,
विश्वास मुझको लाया,
विश्वास मुझको लाया,
साईं तेरी शिरडी में,
फरीयादी तेरा आया,
साईं तेरी शिरडी में।।

चरणों में मैं पड़ा हूँ,
मुझे साईं ना भुलाना,
ले के मैं आस आया,
ले के मैं आस आया,
साईं तेरी शिरडी में,
फरीयादी तेरा आया,
साईं तेरी शिरडी में।।

दुखिया है जो भी आया,
तूने गले लगाया,
मन की मुरादे पाया,
मन की मुरादे पाया,
साईं तेरी शिरडी में,
फरीयादी तेरा आया,
साईं तेरी शिरडी में।।

तेरे दर को छोड़कर के,
और कहाँ मैं जाऊ,
सब कुछ यही तो पाया,
सब कुछ यही तो पाया,
साईं तेरी शिरडी में,
फरीयादी तेरा आया,
साईं तेरी शिरडी में।।

भक्त जो शिर्डी आते,
झोली वो भर के जाते,
गुणगान तेरा गाते,
गुणगान तेरा गाते,
साईं तेरी शिरडी में,
फरीयादी तेरा आया,
साईं तेरी शिरडी में।।

फरियादी तेरा आया,
साईं तेरी शिरडी में,
एक झलक पाने आया,
एक झलक पाने आया,
बाबा तेरी शिरडी में,
फरीयादी तेरा आया,
साईं तेरी शिरडी में।।

साईं बाबा अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं और उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। जो भी सच्चे मन से साईं बाबा की शरण में आता है, उसे शांति और समाधान प्राप्त होता है। उनकी कृपा का अनुभव करने के लिए अन्य भजनों को भी पढ़ें, जैसे “वो शिरडी धाम है मेरा साईं बाबा”, “कब शिरडी मुझे बुलाओगे साईं बाबा”, “ब्रह्मांड नायक पीरो का पीर, शिरडी में आया बनके फ़कीर” और “साईं नाम वाली लगन लगा दे, बना दे मोहे दीवाना”। साईं बाबा की भक्ति में डूबकर उनके प्रेम और करुणा का अनुभव करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं। ????✨

Leave a comment