Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

फागुन की बहार लाई मस्ती की फुहार

फागुन की बहार लाई मस्ती की फुहार—यह भजन होली के पावन पर्व और श्रीकृष्ण की रंग-भरी लीलाओं को समर्पित है। जब फागुन का महीना आता है, तो हर ओर रंग, उमंग और भक्ति की बयार बहने लगती है। यह समय होता है प्रेम और आनंद से सराबोर होने का, जब हर भक्त श्रीकृष्ण के रंग में रंग जाने को आतुर रहता है। आइए, इस भजन के माध्यम से हम भी कान्हा की होली की मस्ती में खो जाएं।

Fagun Ki Bahar Layi Masti Ki Fuhar

फागुन की बहार,
लाई मस्ती की फुहार,
मैं तो चला अपने बाबा,
श्याम के दरबार,
होगी भिड़ अपार,
पर सुनते है पुकार,
मैं तो चला अपने बाबा,
श्याम के दरबार,
फागुन कि बहार।1।

खाटू नगर में भरता है,
श्याम का लखी मेला,
घुमता भक्तो के रेलो में,
बाबा मेरा अलबेला,
ले जाऊ मै निशान,
लगाके जयकार,
मैं तो चला अपने बाबा,
श्याम के दरबार,
फागुन कि बहार।2।

लेकर जाऊंगा घर से,
पिचकारी रंग गुलाल,
बाबा के चेहरे को वहा,
मै कर दूंगा पिला लाल,
श्याम संग मनाऊंगा,
ये फागुन का त्योहार,
मैं तो चला अपने बाबा,
श्याम के दरबार,
फागुन कि बहार।3।

नाचूंगा मै मोर बनके,
अपने बाबा के दर पे,
पकडूँगा मै हाथ उनका,
और नचाऊ जमके,
लुटकर लाया विजय,
वो खुशिया बेशुमार,
मैं तो चला अपने बाबा,
श्याम के दरबार,
फागुन कि बहार।4।

फागुन की बहार,
लाई मस्ती की फुहार,
मैं तो चला अपने बाबा,
श्याम के दरबार,
होगी भिड़ अपार,
पर सुनते है पुकार,
मैं तो चला अपने बाबा,
श्याम के दरबार,
फागुन कि बहार।5।

फागुन का महीना आते ही गोकुल, वृंदावन और खाटू नगरी में भक्ति और रंगों की धूम मच जाती है। यह भजन हमें प्रेम, आनंद और श्रीकृष्ण की रंग-लीलाओं में मग्न होने की प्रेरणा देता है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो “श्याम पिया जी खेलो रंग के होली आई, खाटू में रंगों की बौछार है“, और “फागुन का मेला आया है, मुझे श्याम से मिलने जाना है” जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और श्याम-कृष्ण भक्ति में रम जाएं। राधे-राधे! जय श्री कृष्ण! ????????????

Leave a comment