Ek Bar Tum Darshan De Do Shiv Shankar Bhagawan Bhajan Lyrics
एक बार तुम दर्शन दे दो,
शिव शंकर भगवान,
रात दिन धरूँ तुम्हारो ध्यान,
रात दिन धरूँ तुम्हारो ध्यान,
ऋषि मुनि सब तुम्हें ही ध्यावे,
करो प्रभु कल्याण,
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान,
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान।।
कैलाशा में आप विराजे,
श्री चन्द्रमा सिर पर साजे,
डम डम डमरू बाजे,
सिर में गंगा का स्नान,
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान,
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान।।
बैलन की थाके असवारी,
सग मे सोहे गिरजा प्यारी,
गोदी मे खेले आज्ञाकारी,
श्री गजानन्द भगवान,
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान,
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान।।
सब देवो में देव बङा है,
तेरे दर पर दास खङा है,
दर्शन के बिन रहा अङा है,
करता है गुणगान
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान,
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान।।
महिमा अपरंपार तुम्हारी,
तेरे दर्श को तरसे भिखारी,
पुजा करू मे बनके पुजारी,
यूँ ‘रामू’ करे बखाण,
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान,
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान।।
एक बार तुम दर्शन दे दो,
शिव शंकर भगवान,
रात दिन धरूँ तुम्हारो ध्यान,
रात दिन धरूँ तुम्हारो ध्यान,
ऋषि मुनि सब तुम्हें ही ध्यावे,
करो प्रभु कल्याण,
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान,
रात दिन धरु तुम्हारो ध्यान।।
“एक बार तुम दर्शन दे दो शिव शंकर भगवान” भजन यह सिखाता है कि जब हमारी भक्ति सच्ची होती है, तो भगवान शिव अपने भक्तों के दिल में वास करते हैं और उन्हें अपनी कृपा से नवाजते हैं। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव के दर्शन का आशीर्वाद प्राप्त करता है। यदि यह भजन आपके दिल को छू गया हो, तो “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोले जी तेरे द्वार का दीवाना” और “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और अधिक गहरा और सशक्त बनाएंगे।