Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

एक बाबा श्याम है दूजे हनुमान है भजन लिरिक्स

जब श्रद्धा और भक्ति की बात आती है, तो भक्तों के हृदय में सबसे पहले बाबा श्याम और हनुमान जी का नाम गूंजता है। एक बाबा श्याम है, दूजे हनुमान है भजन इसी पवित्र प्रेम और आस्था को प्रकट करता है, जहाँ एक ओर खाटू श्याम जी अपने भक्तों के दुख हरते हैं, तो दूसरी ओर बजरंगबली संकटमोचन बनकर हर विपदा से रक्षा करते हैं। आइए, इस भजन के माध्यम से उनकी भक्ति में डूब जाएं।

Ek Baba Shyam Hai Duje Hanuman Hai

कलयुग में डंका बजता है
दोनों देव महान है,
एक बाबा श्याम है दूजे हनुमान है।।

कलयुग में तो चलती देखो
इनकी ही सरकार है,
हनुमान जी संकट मोचन
श्याम जी लखदातार है,
दोनों की है महिमा न्यारी
दोनों की है महिमा न्यारी,
दोनों बड़े बलवान है
एक बाबा श्याम है दूजे हनुमान है।।

कलयुग में डंका बजता है
दोनों देव महान है,
एक बाबा श्याम है दूजे हनुमान है।।

हनुमान ने हर संकट से,
तारा था प्रभु राम को
श्याम ने शीश का दान दिया था,
कृष्ण चंद्र भगवान को
दोनों ने त्रिलोक पति से,
दोनों ने त्रिलोक पति से
पाया ये वरदान है,
एक बाबा श्याम है दूजे हनुमान है।।

कलयुग में डंका बजता है
दोनों देव महान है,
एक बाबा श्याम है दूजे हनुमान है।।

हाथ में सोटा लाल लंगोटा
हनुमत की पहचान है,
मोरछड़ी को थामे रखता
खाटु वाला श्याम है,
‘सोनू’ इनके दर्शन से ही
‘सोनू’ इनके दर्शन से ही,
जीवन का कल्याण है,
एक बाबा श्याम है दूजे हनुमान है।।

कलयुग में डंका बजता है
दोनों देव महान है,
एक बाबा श्याम है दूजे हनुमान है।।

एक बाबा श्याम है दूजे हनुमान है,
कलयुग में डंका बजता है
दोनों देव महान है,
एक बाबा श्याम है दूजे हनुमान है।।

बाबा श्याम और हनुमान जी दोनों ही भक्तों के सच्चे रक्षक और कृपालु देवता हैं। एक बाबा श्याम है, दूजे हनुमान है भजन हमें यह प्रेरणा देता है कि जब भी मन में किसी प्रकार का भय या संदेह आए, तो हमें इन दोनों महापुरुषों का स्मरण करना चाहिए। यदि यह भजन आपको भक्ति के रस में सराबोर कर गया, तो आज हनुमान जयंती है भजन भी अवश्य पढ़ें, जिसमें पवनपुत्र के जन्मोत्सव का अनुपम वर्णन किया गया है। जय श्री श्याम! जय हनुमान!

Leave a comment