Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

दूर दूर से भक्तों को,कीर्तन में बुलाया है…

भक्तों के लिए श्याम बाबा का कीर्तन किसी वरदान से कम नहीं होता। जब उनका नाम गूंजता है, तो हर मन भक्तिरस में डूब जाता है। कीर्तन में बुलाया है श्याम भजन इसी भक्ति-भाव को प्रकट करता है, जहाँ भक्त प्रेमपूर्वक श्याम बाबा को अपने कीर्तन में आमंत्रित करता है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जब भी हम सच्चे मन से उनका नाम लेंगे, वे निश्चित रूप से हमारे बीच उपस्थित होंगे और हमें अपने प्रेम से निहाल करेंगे। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा की महिमा में लीन हो जाएं।

Dur Dure se Bhakton Ko Kirtan Me Bulaya Hai

श्याम धणी ने ये दरबार,
खुद सजवाया है,
दूर दूर से भक्तों को,
कीर्तन में बुलाया है,
हम सबसे मिलने का ख्याल,
हम सबसे मिलने का ख्याल,
दिल में आया है,
इसीलिए मेरे बाबा ने,
कीर्तन ये कराया है।।1।।

बैठा है सांवरा,
तू मत घबराना,
चाहे जो मांग लेना,
जरा ना शर्माना,
इंतजार की घड़ी,
अब नहीं बाकी,
सज गई मेरे सांवरे की,
ये सुंदर झांकी,
बाबा ने भक्तों को,
दिल में बिठाया है,
इसीलिए भक्तों को,
किर्तन में बुलाया है,
खाटू से लीले चढ़ के,
बाबा आया है,
दूर दूर से भक्तों को,
किर्तन में बुलाया है,
हम सबसे मिलने का ख्याल,
हम सबसे मिलने का ख्याल,
दिल में आया है,
इसीलिए मेरे बाबा ने,
कीर्तन ये कराया है।।2।

आ गए हो दर पे तो,
किर्तन भी कर लो,
नाच के झूम के,
झोलियां भी भर लो,
ये मेरा सांवरा,
बांट के राजी,
भक्तों को जितवाता है,
हारी हुई बाजी,
बाबा ने भक्तों,
हर बार जिताया है,
इसीलिए सब भक्तों को,
किर्तन में बुलाया है,
भक्तों की झोली भरने को,
बाबा आया है,
दूर दूर से भक्तों को,
किर्तन में बुलाया है,
हम सबसे मिलने का ख्याल,
हम सबसे मिलने का ख्याल,
दिल में आया है,
इसीलिए मेरे बाबा ने,
कीर्तन ये कराया है।।3।

भक्तों का बाबा से एक,
भाव का रिश्ता,
भाव है जिसके दिल में,
वो ही समझ सकता,
भक्तों के पीछ ही,
मन इनका लगता,
देख के भक्तों को इनका,
चेहरा है खिलता,
बाबा ने ही अमरीश का,
भी मान बढ़ाया है,
इसीलिए सब भक्तों को,
किर्तन में बुलाया है,
झूमो नाचो मिलके सभी,
ये समझाया है,
दूर दूर से भक्तों को,
किर्तन में बुलाया है,
हम सबसे मिलने का ख्याल,
हम सबसे मिलने का ख्याल,
दिल में आया है,
इसीलिए मेरे बाबा ने,
कीर्तन ये कराया है।।4।

श्याम धणी ने ये दरबार,
खुद सजवाया है,
दूर दूर से भक्तों को,
कीर्तन में बुलाया है,
हम सबसे मिलने का ख्याल,
हम सबसे मिलने का ख्याल,
दिल में आया है,
इसीलिए मेरे बाबा ने,
कीर्तन ये कराया है।।5।

श्याम बाबा के कीर्तन में जो आ जाता है, उसका जीवन आनंद और भक्ति से भर जाता है। उनकी इस कृपा और महिमा को मेरे श्याम का उत्सव है भक्तो तुम्हें आना है, खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, अब तो आ जा खाटू के श्याम, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के प्रेम में सराबोर होकर उनकी भक्ति का आनंद लें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment