Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

दुनिया दीवानी हो गई माता भजन लिरिक्स

Duniya Diwani Ho Gai Mata Bhajan Lyrics

दुनिया दीवानी हो गई,
दुनिया दीवानी हों गई,
जय माता दी रटते रटते,
जय माता दी रटते रटते,
मीठी वाणी हो गई,
दुनिया दिवानी हो गई,
दुनिया दीवानी हो गई।।

रूप हजारो तेरे माता,
सभी रूप है प्यारे,
मार भगाया माँ असुरों को,
बली दैत्य संघारे,
दुनिया दिवानी हो गई,
दुनिया दीवानी हो गई।।

कोई चढ़ावे ध्वजा नारियल,
कोई लाल चुनरियाँ,
निर्धन हो या धनवान सभी पे,
करती माई नजरिया,
दुनिया दिवानी हो गई,
दुनिया दीवानी हो गई।।

घमंड किया था,
जब अकबर ने,
उसका घमंड मिटाया,
आकर के दरबार में माँ के,
सोने का छतर चढ़ाया,
दुनिया दिवानी हो गई,
दुनिया दीवानी हो गई।।

जबसे तेरी सुनी कहानी,
मन को चैंन ना आवे,
दीवाना हो गया,
‘तिवारी’ दर्श तेरे कब पावे,
दुनिया दीवानी हो गई,
दुनिया दीवानी हो गई।।

दुनिया दीवानी हों गई,
दुनिया दिवानी हों गई,
जय माता दी रटते रटते,
जय माता दी रटते रटते,
मीठी वाणी हो गई,
दुनिया दिवानी हो गई,
दुनिया दीवानी हो गई।।

Leave a comment