Dulhaniya Ban Jaungi Bhole Ki Re
दुल्हनिया बन जाऊंगी भोले की रे…..-3
सखी री मैं समझा रही तोहे
अरे अब कछु ना दिखे मोहै,
दीवानी बन जाऊंगी भोले की रे,
दुल्हनिया बन जाऊंगी भोले की रे…..
मेरे तो शिव भोले भंडारी,
पूज रही उनको तो दुनिया सारी,
दीवानी बन जाऊंगी भोले की रे,
दुल्हनिया बन जाऊंगी भोले की रे…..
हिमाचल राजा की बेटी रे,
कर्म की बिल्कुल ना हेटी रे,
मैं भंगिया घोटूगी भोले की रे,
दुल्हनिया बन जाऊंगी भोले की रे…..
भजन मैं कर रही दिन और रात,
भमरिया पड़ जाए भोले साथ,
मैं रानी बन जाऊंगी भोले की रे,
दुल्हनिया बन जाऊंगी भोले की रे…..