Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

देवो के देव गणपति को पहले मनाना है लिरिक्स

भगवान गणेश, जो देवों के देव और विघ्न हरण के स्वामी हैं, उनकी भक्ति से हर कार्य में सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है। देवो के देव गणपति को पहले मनाना है भजन में भक्त गणेश जी को सर्वोपरि मानते हुए उनके आशीर्वाद की प्रार्थना कर रहे हैं। यह भजन दर्शाता है कि किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना कितना आवश्यक है, ताकि सभी विघ्नों और बाधाओं का नाश हो सके।

Devo Ke Dev Ganpati Ko Pahle Manana Hai

देवो के देव गणपति,
को पहले मनाना है,
रिद्धि-सिद्धि संग दाता,
तुझे कीर्तन में आना है।1।

रूणीचै के रामदेवजी,
सालासर के हनुमानजी,
खाटू वाले श्याम बाबा,
तुझे लीले चढ़ आना है,
देवों के देव गणपति,
को पहले मनाना है।2।

सीता संग रामजी को,
राधा संग श्यामजी को,
अंजनिसुत हनुमान को,
कीर्तन में नचाना है,
देवों के देव गणपति,
को पहले मनाना है।3।

गोरा संग भोले को,
लक्ष्मी संग नारायण को,
ब्रम्हा संग शारदे को,
कीर्तन में लाना है,
देवों के देव गणपति,
को पहले मनाना है।4।

झुंझणु राणी सती माता,
देशनोक की करणी माता,
कहे “केशव” दुर्गा मैया,
तुझे सिंह चढ़े आना है,
देवों के देव गणपति,
को पहले मनाना है।5।

देवो के देव गणपति,
को पहले मनाना है,
रिद्धि-सिद्धि संग दाता,
तुझे कीर्तन में आना है।6।

भगवान गणेश के आशीर्वाद से जीवन में समृद्धि और शांति का संचार होता है। देवो के देव गणपति को पहले मनाना है भजन के माध्यम से हम बप्पा से अपनी प्रार्थना करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं। यदि यह भजन आपके दिल को छूता है, तो गणपति बप्पा मोरया, जय गणेश जय गणेश देवा ,गणेश जी की आरती और सिद्धिविनायक जय गणेश भी जरूर पढ़ें और गणेश जी की भक्ति में लीन हो जाएं। ????????

Leave a comment