Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

दया करो मेरे श्याम कृपा करो मेरे श्याम

जब जीवन में दुखों के बादल घने हो जाते हैं और हर ओर अंधेरा ही दिखाई देता है, तब एक ही आसरा शेष रहता है—श्याम बाबा की कृपा। दया करो मेरे श्याम, कृपा करो मेरे श्याम भजन एक भक्त की गहरी पुकार है, जो श्याम बाबा के चरणों में झुककर उनके दया और कृपा की याचना कर रहा है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा की कृपा का अनुभव करें।

Daya Karo Mere Shyam Kripa Karo Mere Shyam

बांह पकड़ लो मेरी,
आया जग छोड़ के,
देखो इधर भी क्यों,
बैठे मुख मोड़ के,
दया करो मेरे श्याम,
कृपा करों मेरे श्याम।।1।।

कुछ तो बताओ बाबा,
गलती हमारी,
रो रो के पूछे कब से,
अखियां बेचारी,
मुझको क्षमा अब कर दो,
कहूं हाथ जोड़ के,
देखो इधर भी क्यों,
बैठे मुख मोड़ के,
दया करों मेरें श्याम,
कृपा करों मेरे श्याम।।2।।

नरसी को तारा तुमने,
मीरा को तारा,
इसीलिए कहते तुमको,
हारे का सहारा,
प्रेमियों के टेर पर,
गए तुम दौड़ के,
देखो इधर भी क्यों,
बैठे मुख मोड़ के,
दया करों मेरें श्याम,
कृपा करों मेरे श्याम।।3।।

जो भी कहोगे मुझे,
वो ही करूंगा,
तुम्हारे बिना मैं एक पल,
रह ना सकूंगा,
कहता है ‘सागर’ तुमसे,
कहता है ‘राजू’ तुमसे,
दिल से दिल को जोड़ के,
देखो इधर भी क्यों,
बैठे मुख मोड़ के,
दया करों मेरें श्याम,
कृपा करो मेरे श्याम।।4।।

बांह पकड़ लो मेरी,
आया जग छोड़ के,
देखो इधर भी क्यों,
बैठे मुख मोड़ के,
दया करों मेरे श्याम,
कृपा करों मेरे श्याम।।5।।

श्याम बाबा अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं और उन्हें कभी भी निराश नहीं करते। उनकी इस अपार करुणा और दयालुता को श्याम पे रख विश्वास, वो पार लगाएगा, आँखों के आँसू हर पल पुकारे, आजा हारे के सहारे, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, अब हार गया हूँ श्याम जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर उनके प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment