Darshan Ko Tere Main Aayi Bhole Ji
दर्शन को तेरे मै आयी भोले जी,
चरणों से अपने लगा लो भोले जी….
गंगा दीवानी तेरी यमुना दीवानी,
गंगा को जटा में बिठा लो भोले जी,
चरणों से अपने लगा लो भोले जी….
सूरज दीवाना तेरे तारे दीवाने,
चंदा को मस्तक पे सजाला भोले जी,
चरणों से अपने लगा लो भोले जी….
ब्रह्मा दीवाना तेरे विष्णु दीवाना,
डमरू की तान सुना दो भोले जी,
चरणों से अपने लगा लो भोले जी…
लक्ष्मी दीवानी तेरी सरस्वती दीवानी,
गौरा ने तुमको वर पाया भोले जी,
चरणों से अपने लगा लो भोले जी….
भक्त दीवाने तेरे संत दीवाने,
सारी दुनिया तुम्हारी दीवानी भोले जी,
चरणों से अपने लगा लो भोले जी…