Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

दानी बड़ा है भोलेनाथ

Daani Bada Hai Bholenath

दानी बड़ा है भोलेनाथ पूरी करे ये मन की मुराद,
देख लो माँग के माँग के तेरा बिगड़ा मुक्कदर सँवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा…..

दीनदयालु कहे इसको जमाना,
काम है इसका किश्मत जगाना,
ओ भोले के दर पे जिसने अरजी लगाई है,
हाथों ही हाथ उसकी हुई सुनवाई है,
देख लो माँग के माँग के तेरा बिगडा मुक्कदर सँवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा…..

देवों का देव तीनों लोकों का स्वामी,
देखी दातारि हुई दुनिया दिवानी,
ओ राजा बनाये पल भर मे भिखारी को,
करदे निहाल भोले अपने पुजारी को,
देख लो माँग के माँग के तेरा बिगडा मुक्कदर सँवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा…..

भोला भाला है दिल इसका बडा है,
देखे कभी ना कोन लेने खडा है,
ओ रावण को सोने की लँका दे डाली,
दर से लोटाया नहीं किसी को भी खाली,
देख लो माँग के माँग के तेरा बिगडा मुक्कदर सँवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा…..

Leave a comment