Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

छोटे से ये राम लला मेरे अंगना में डोले रे

भगवान श्रीराम केवल एक राजा ही नहीं, बल्कि हर भक्त के लिए एक नन्हे बालक भी हैं, जिनकी लीला अपरंपार है। छोटे से ये राम लला मेरे अंगना में डोले रे भजन उस अनोखी अनुभूति को दर्शाता है जब रामभक्त अपने मन-मंदिर में नन्हे रामलला को देखता है और उनके बालरूप की दिव्यता में खो जाता है। यह भजन प्रेम, वात्सल्य और श्रद्धा से भरा हुआ है, जो भक्तों को प्रभु श्रीराम के बाल रूप की छवि में लीन कर देता है।

Chote Se Ye Ram Lala Mere Angana Me Dole Re

छोटे से ये राम लला,
मेरे अंगना में डोले रे,
पाँव की पैंजनिया उनकी,
छम छम बोले रे,
छोटे से ये राम लला।1।

मैंने वा से पूछी लल्ला,
कौन गांव के लाला हो,
मैंने वा से पूछी लल्ला,
कौन गांव के लाला हो,
तुतला के बोले की,
अवधपुरी के लल्ला रे,
छोटे से ये राम लला।2।

मैंने वा से पूछी लल्ला,
क्या है तोहरा नाम रे,
मैंने वा से पूछी लल्ला,
क्या है तोहरा नाम रे,
मुस्कुराई के यूं बोला,
कहते मुझको राम रे,
छोटे से ये राम लला।3।

मैंने वा से पूछी लल्ला,
कहां है तोरा धाम रे,
मैंने वा से पूछी लल्ला,
कहां है तोरा धाम रे,
दिखा अयोध्या हसकर बोला,
यही है मेरा धाम रे,
छोटे से ये राम लला।4।

मैंने वा से पूछी लल्ला,
कौन है तेरा भक्त रे,
मैंने वा से पूछी लल्ला,
कौन है तेरा भक्त रे,
भगवे को दिखाकर बोला,
जिसका भगवा रक्त रे,
छोटे से ये राम लला।5।

छोटे से ये राम लला,
मेरे अंगना में डोले रे,
पाँव की पैंजनिया उनकी,
छम छम बोले रे,
छोटे से ये राम लला।6।

बाल रूप में श्रीराम का दर्शन हर भक्त के लिए सौभाग्य की बात है। जब हम अपने हृदय में रामलला को स्थान देते हैं, तो हमारा जीवन आनंद और भक्ति से भर जाता है। यदि यह भजन आपके हृदय में श्रीराम की बाल लीलाओं के प्रति प्रेम जगा रहा है, तो आप “राम लला जब आएंगे खुल जाएंगे सोए भाग मेरे, अवधपुरी में दीप जले हैं सिया संग मेरे राम चले हैं, राम नाम जो गाएगा बैठा मौज उड़ाएगा, और “श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन” जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment