Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

छोटी छोटी सखियाँ संग अम्बे मात भजन लिरिक्स

माँ अम्बे की महिमा का बखान करने वाला यह भजन भक्तों के दिलों में भक्ति की ज्योत जलाता है। छोटी छोटी सखियाँ संग अम्बे मात भजन माँ के बालरूप और उनकी दिव्यता को दर्शाता है। यह भजन माँ की लीलाओं और उनकी कृपा से ओत-प्रोत है, जिसे सुनकर भक्तों का मन भक्तिरस में डूब जाता है। माँ अम्बे की कृपा हर भक्त पर बनी रहे, यही इस भजन का सार है।

Chhoti Chhoti Sakhiyan Sang Ambe Maat Bhajan Lyrics

छोटी छोटी सखियाँ संग अम्बे मात,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ।।

चुनरी सितारों वाली सखियाँ लाई साथ,
चुनरी सितारों वाली सखियाँ लाई साथ,
लाल लाल चुनरी में सजी अम्बे मात,
लाल लाल चुनरी में सजी अम्बे मात,
छोटीं छोटीं सखियाँ संग अम्बे मात,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ।।

सखियाँ सजा के लाई मेहंदी की थाल,
सखियाँ सजा के लाई मेहंदी की थाल,
प्रेम से रचाई अम्बे मैया जी के हाथ,
प्रेम से रचाई अम्बे मैया जी के हाथ,
छोटीं छोटीं सखियाँ संग अम्बे मात,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ।।

लाल हरी चूड़ियां सखियाँ लाई साथ,
लाल हरी चूड़ियां सखियाँ लाई साथ,
प्रेम से पहनाई मेरी मैया जी के हाथ,
प्रेम से पहनाई मेरी मैया जी के हाथ,
छोटीं छोटीं सखियाँ संग अम्बे मात,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ।।

सोने का कमरबंद सखियाँ लाई साथ,
सोने का कमरबंद सखियाँ लाई साथ,
श्रद्धा से किया अम्बे माँ का श्रृंगार,
श्रद्धा से किया अम्बे माँ का श्रृंगार,
छोटीं छोटीं सखियाँ संग अम्बे मात,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ।।

सोने की पायल बिछुए चांदी लेके साथ,
सोने की पायल बिछुए चांदी लेके साथ,
मैया को पहना के भागे सखियों के भाग,
मैया को पहना के भागे सखियों के भाग,
छोटीं छोटीं सखियाँ संग अम्बे मात,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ।।

छोटी छोटी सखियाँ संग अम्बे मात,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ,
झूला झूलें मैया सखियों के साथ।।

भक्ति के इस मधुर प्रवाह में अगर आपका मन रम गया हो, तो अम्बे माँ के अन्य भजन, माँ दुर्गा चालीसा और जय माता दी की आरती भी जरूर पढ़ें। माँ की कृपा से आपका जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहे और हर कठिनाई का समाधान मिले। माता रानी का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे!

Leave a comment