Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

चरणों में तेरे बाबा होवे मेरा ठिकाना

जब जीवन के हर मोड़ पर संघर्ष हो और दुनिया से दिल टूट जाए, तब श्याम बाबा के चरणों में शरण लेने से हमें सच्चा शांति और सुरक्षा मिलती है। चरणों में तेरे बाबा होवे मेरा ठिकाना भजन इसी भाव को व्यक्त करता है, जब भक्त श्याम बाबा के चरणों में अपनी शरण पाता है और अपने जीवन को उनके आशीर्वाद से सुरक्षित महसूस करता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा के चरणों में अपने ह्रदय को समर्पित करें।

Charno Me Tere Baba Hove Mera Thikana

चरणों में तेरे बाबा,
होवे मेरा ठिकाना,
जब तक जियूँ जहां में,
सेवा में मन लगाना,
चरणो में तेरे बाबा,
होवे मेरा ठिकाना।।1।।

तेरे नाम से जुड़ी हो,
हर एक बात मेरी,
दिन बीते साधना में,
कीर्तन में रात मेरी,
मेरे मन के मठ में तेरा,
निशदिन हो आना जाना,
जब तक जियूँ जहां में,
सेवा में मन लगाना,
चरणो में तेरे बाबा,
होवे मेरा ठिकाना।।2।

तेरे दरश की बाबा,
ये प्यास बुझ ना पाए,
चिंगारिया तड़प की,
नित और बढ़ती जाए,
दीवानगी हो इतनी,
पागल कहे जमाना,
जब तक जियूँ जहां में,
सेवा में मन लगाना,
चरणो में तेरे बाबा,
होवे मेरा ठिकाना।।3।

दो ताज या फकीरी,
दोनों ही है तुम्हारे,
किस बात का है डरना,
जब साथ श्याम प्यारे,
‘सुरभि’ ‘किशन’ का तुमसे,
रिश्ता बड़ा पुराना,
जब तक जियूँ जहां में,
सेवा में मन लगाना,
चरणो में तेरे बाबा,
होवे मेरा ठिकाना।।4।

चरणों में तेरे बाबा,
होवे मेरा ठिकाना,
जब तक जियूँ जहां में,
सेवा में मन लगाना,
चरणो में तेरे बाबा,
होवे मेरा ठिकाना।।5।

श्याम बाबा के चरणों में शरण लेने से हर मुश्किल आसान हो जाती है और जीवन में सुकून आता है। इस अद्भुत कृपा को अब हार गया हूँ श्याम, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, तेरे भजनों में है जादू महसूस तुझे ही करूं मैं, मांगो दातार से खाटू दरबार से जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के आशीर्वाद और कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment