Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

चलो री सखी आज मिलेंगे भगवान

जब भगवान श्रीराम से मिलने की घड़ी आती है, तो हर भक्त के हृदय में उत्साह और भक्ति की लहर दौड़ जाती है। चलो री सखी, आज मिलेंगे भगवान भजन इसी भक्तिमय उत्साह को दर्शाता है। यह भजन हमें उस आनंद का अनुभव कराता है, जब श्रीराम स्वयं अपने भक्तों के समीप आते हैं और सारा वातावरण भक्ति से भर जाता है। यह भजन खासकर भक्तों के भीतर प्रभु दर्शन की लालसा को और प्रबल कर देता है।

Chalo Ri Sakhi Aaj Milenge Bhagwan

चलो री सखी,
आज मिलेंगे भगवान,
आज मिलेंगे श्री राम,
चलों री सखी,
आज मिलेंगे भगवान।1।

आगे चलत इक गंगा मिलेगी,
वही करेंगे स्नान,
चलों री सखी,
आज मिलेंगे भगवान।2।

आगे चलत इक कन्या मिलेगी,
वही करेंगे कन्यादान,
चलों री सखी,
आज मिलेंगे भगवान।3।

आगे चलत इक मंदिर मिलेगा,
वही करेंगे पूजा दान,
चलों री सखी,
आज मिलेंगे भगवान।4।

आगे चलत इक गैया मिलेगी,
वहीं करेंगे गऊ दान,
चलों री सखी,
आज मिलेंगे भगवान।5।

चलो री सखी,
आज मिलेंगे भगवान,
आज मिलेंगे श्री राम,
चलों री सखी,
आज मिलेंगे भगवान।6।

भगवान श्रीराम से मिलने का आनंद अद्भुत और अवर्णनीय है। यह भजन हमें उस दिव्य अनुभूति से जोड़ता है, जब भक्तगण प्रभु के दर्शन के लिए व्याकुल रहते हैं। इसी तरह के अन्य भक्तिपूर्ण भजन जैसे राम मय हो गया पूरा देश, बन गया है अवध में राम दरबार, अवध में धूम मची है भारी, मेरे घर राम आए हैं, और होली खेले रघुवीरा अवध में को भी पढ़ें और अपने हृदय में राम भक्ति को जागृत करें। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment