Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

चलो चलिए माँ के धाम मैया ने बुलाया है भजन लिरिक्स

Chalo Chaliye Maa Ke Dham Maiya Ne Bulaya Hai Bhajan Lyrics

चलो चलिए माँ के धाम,
मैया ने बुलाया है,
आया खुशियों का पैगाम,
मैया ने बुलाया है,
बुलावा आया है,
संदेसा आया है,
आई चिट्ठी सबके नाम,
मैया ने बुलाया है,
चलों चलिए माँ के धाम,
मैया ने बुलाया है।।

ऊँचे पर्वत पर,
मैया जी बैठी है,
नीचे भक्तों की टोली,
गुण गाती है,
चलो बोलते माँ का नाम,
बुलावा आया है,
बुलावा आया है,
संदेसा आया है,
आई चिट्ठी सबके नाम,
मैया ने बुलाया है,
चलों चलिए माँ के धाम,
मैया ने बुलाया है।।

पग पग पर माँ,
सबको सहारा देती है,
अपने भक्तों की माँ,
झोली भरती है,
चलो छोड़ जगत के काम,
बुलावा आया है,
बुलावा आया है,
संदेसा आया है,
आई चिट्ठी सबके नाम,
मैया ने बुलाया है,
चलों चलिए माँ के धाम,
मैया ने बुलाया है।।

जब जब माता बुलाये,
हमको जाना है,
शेरावाली माँ को,
शीश झुकाना है,
बड़ा प्यारा माँ का धाम,
मेरे मन भाया है,
बुलावा आया है,
संदेसा आया है,
आई चिट्ठी सबके नाम,
मैया ने बुलाया है,
चलों चलिए माँ के धाम,
मैया ने बुलाया है।।

किस्मत वाले हैं जिनको,
माँ बुलाती है,
विपदा उनको फिर,
कोई सताती है,
चलो करने माँ को प्रणाम,
बुलावा आया है,
बुलावा आया है,
संदेसा आया है,
आई चिट्ठी सबके नाम,
मैया ने बुलाया है,
चलों चलिए माँ के धाम,
मैया ने बुलाया है।।

चलो चलिए माँ के धाम,
मैया ने बुलाया है,
आया खुशियों का पैगाम,
मैया ने बुलाया है,
बुलावा आया है,
संदेसा आया है,
आई चिट्ठी सबके नाम,
मैया ने बुलाया है,
चलों चलिए माँ के धाम,
मैया ने बुलाया है।।

माँ की भक्ति का यह सफर यहीं खत्म नहीं होता, बल्कि हर नवरात्रि, हर जागरण और हर संकीर्तन के साथ यह आस्था और गहरी होती जाती है। माँ के भजनों में वह शक्ति होती है, जो दिलों को सुकून देती है और मन को शांति पहुंचाती है। अगर आप माँ के और भी भजनों को सुनना या पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे अन्य लेखों पर भी नज़र डालें, जहाँ आपको माँ की महिमा का गुणगान करने वाले और भी सुंदर भजन मिलेंगे। माँ की कृपा आप पर सदा बनी रहे! जय माता दी!

Leave a comment