Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ब्रजवासियों के भाग आज खुल जायेंगे श्याम आएंगे

भगवान श्रीकृष्ण के आगमन से ब्रजभूमि पावन हो उठी, और उनके दर्शन मात्र से ही ब्रजवासियों का भाग्य खुल गया। भजन ब्रजवासियों के भाग आज खुल जायेंगे, श्याम आएंगे उसी अद्भुत क्षण को दर्शाता है, जब गोकुलवासी अपने प्रिय नंदलाल के आगमन से आनंदित हो उठते हैं। उनकी मधुर लीलाएं और करुणा हर भक्त के जीवन को शुभता और प्रेम से भर देती हैं।

Braj Vasiyon Ke Bhag Aaj Khul Jayenge Shyam Aayenge

ब्रजवासियों के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे,
श्याम आएंगे आएंगे,
श्याम आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे।।1।।

कृष्णा जन्मे मथुरा कारागार में,
सोए प्रहरी टूटेंगे ताले द्वार के,
वसुदेव यमुना पार में ले जाएंगे,
कान्हा आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे।।2।

लहरें यमुना की तेज उठ आएंगी,
काली घटाएं फिर बूंदें बरसाएंगी,
शेषनाग बन छतरी छा जाएंगे,
कान्हा आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे।।3।

अपने लल्ला को वसुदेव लेटाएंगे,
संतान यशोदा की गोद उठाएंगे,
फिर कंस को चकमा दे जाएंगे,
कान्हा आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे।।4।

ब्रजवासियों के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे,
श्याम आएंगे आएंगे,
श्याम आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे।।5।

भगवान श्रीकृष्ण का आगमन केवल ब्रजवासियों के लिए नहीं, बल्कि हर भक्त के लिए सौभाग्य का प्रतीक है। उनकी भक्ति करने से जीवन में आनंद और कृपा का संचार होता है। ऐसे ही भक्तिमय भजनों को पढ़ें और करें, जैसे जब से जन्मे कृष्ण कन्हाई, मेरे तो भाग्य उजागर है, ब्रज की गली गली में शोर, आयो आयो माखन चोर, आया है घर नंद का लाल, मिलकर थाल बजाओ जी और कृष्ण कन्हैया तुम्हें आना होगा, मुरली मधुर बजाना होगा, जिससे श्रीकृष्ण की भक्ति और भी गहरी हो जाए। ????????

Leave a comment