Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बिना राम रघुनंदन के कोई नहीं है अपना रे लिरिक्स

बिना राम रघुनंदन के कोई नहीं है अपना रे भजन हमें प्रभु श्रीराम की अनंत कृपा और भक्ति का अहसास कराता है। इस संसार में जितने भी रिश्ते-नाते हैं, वे सब क्षणिक हैं, लेकिन राम जी का प्रेम और उनका साथ सदा बना रहता है। यह भजन हमें प्रेरित करता है कि हम सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर भगवान राम की शरण में जाएं, क्योंकि वही हमारे सच्चे सहारे हैं। जब-जब हम दुखी होते हैं या जीवन में अकेलापन महसूस करते हैं, तब राम जी का नाम ही हमें संबल देता है।

Bina Ram Raghunandn Ke Koi Nahin Hai Apna Re

बिना राम रघुनंदन के,
कोई नहीं है अपना रे,
जहाँ राम है सच वही,
बाकी जगत इक सपना रे,
सदा राम रहे राज़ी मुझसे,
कर्म वही मुझे करना है,
जहां धर्म है वही राम,
मन राम रंग ही रंगना है,
बोलो राम जय सिया राम,
जय रघुनंदन जय सियाराम।1।

राम की करुणा किरपा है,
जो अब तक मुझे संभाले है,
यदा कदा नहीं सर्वदा,
संकट से राम निकाले है,
मैं राम का हूँ और राम मेरे,
बाकी फ़िकर क्या करना रे,
जहाँ राम है सुख वही,
दुःख में भी राम को भजना रे,
बोलो राम जय सिया राम,
जय रघुनंदन जय सियाराम।2।

राम की हर इक आदत जब,
आदत मेरी बन जाएगी,
उस दीन जगत में राम कसम,
हर बात मेरी बन जाएगी,
माया पति जब मेरे पास,
माया को फिर क्या तरसना रे,
जहाँ राम है यश वही,
जीवन की मधुर हर रसना रे,
बोलो राम जय सिया राम,
जय रघुनंदन जय सियाराम।3।

वो सतयुग था ये कलयुग है,
यहाँ राम से ज्यादा रावण है,
रहे आज भी महल में रावण,
और राम भटकता वन वन है,
अटल है जग में राम की जीत,
रावण को पडेगा मरना रे,
जहाँ राम है मुक्ति वहीँ,
अब सहारे तरना रे,
बोलो राम जय सिया राम,
जय रघुनंदन जय सियाराम।4।

बिना राम रघुनंदन के,
कोई नहीं है अपना रे,
जहाँ राम है सच वही,
बाकी जगत इक सपना रे,
सदा राम रहे राज़ी मुझसे,
कर्म वही मुझे करना है,
जहां धर्म है वही राम,
मन राम रंग ही रंगना है,
बोलो राम जय सिया राम,
जय रघुनंदन जय सियाराम।5।

राम भक्ति का मार्ग हमें आत्मिक शांति और सुख प्रदान करता है। बिना राम रघुनंदन के कोई नहीं है अपना रे भजन यही सीख देता है कि संसार में सब कुछ बदल सकता है, लेकिन राम जी का प्रेम अटूट और सच्चा है। अगर यह भजन आपके हृदय को छू गया हो, तो राम शरण में आजा तू भी ईर्ष्या सारी छोड़ दे और श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे जैसे भजन भी आपको भक्ति रस में डुबो देंगे। प्रभु श्रीराम की महिमा गाने और सुनने से हमारा जीवन सफल बनता है। जय श्रीराम! ????

Leave a comment