Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बिगड़े हरेक काम को उसने बना लिया हनुमान जी भजन लिरिक्स

बिगड़े हरेक काम को उसने बना लिया भजन हनुमान जी की महिमा और उनके अद्वितीय सामर्थ्य को प्रस्तुत करता है। यह भजन उन सभी भक्तों के लिए है जो भगवान हनुमान के आशीर्वाद से अपने जीवन के हर कठिनाई और संकट से मुक्ति पाते हैं। यह भजन हमें यह याद दिलाता है कि यदि हम सच्चे मन से भगवान हनुमान को याद करें, तो वह हमारे सभी कार्यों को सफल और समृद्ध बना सकते हैं।

Bigade Harek Kam Ko Usane Bana Liya

बिगड़े हरेक काम को,
उसने बना लिया
जिसने भी हनुमान को,
मन से मना लिया।।

अंजनी माँ के लाल की,
महिमा महान है
महिमा महान है,
कलयुग में पूजे आपको
सारा जहान है,
सारा जहान है
एक बार जिसने शीश को,
एक बार जिसने शीश को
दर पे झुका लिया,
जिसने भी हनुमान को,
मन से मना लिया।।

सीता से राम बिछड़े है,
रोये बिलख बिलख कर
रोये बिलख बिलख कर,
हर जगह उनको ढूंढते
वन में भटक भटक कर,
वन में भटक भटक कर
मिल ना पाते जीवन भर,
मिल ना पाते जीवन भर
उन्हें पल में मिला दिया,
जिसने भी हनुमान को,
मन से मना लिया।।

लक्ष्मण का हाल देखिये,
दुनिया से जा रहे है
दुनिया से जा रहे है,
विष्णु अवतार राम भी
आंसू बहा रहे है,
आंसू बहा रहे है
दीपक था जो वो बुझने को,
दीपक था जो वो बुझने को
उसे पल में जला दिया,
जिसने भी हनुमान को,
मन से मना लिया।।

दुनिया में देव आपसा,
आता नहीं नजर
आता नहीं नजर,
बनते है काम उसके जो
आते है तेरे दर,
आते है तेरे दर
एकबार जिसने शीश को,
एकबार जिसने शीश को
इस दर पे झुका लिया,
जिसने भी हनुमान को,
मन से मना लिया।।

बिगड़े हरेक काम को,
उसने बना लिया
जिसने भी हनुमान को,
मन से मना लिया।।

बिगड़े हरेक काम को उसने बना लिया भजन हनुमान जी की शक्ति और उनके भक्तों के प्रति उनकी अनुकम्पा को दर्शाता है। हनुमान जी का यह आशीर्वाद उन सभी को मिलता है, जो अपने जीवन में संकट और मुश्किलों का सामना करते हैं। जैसे हनुमान जी ने राम के साथ मिलकर रावण से युद्ध किया और राम के कार्यों को सिद्ध किया, वैसे ही वे हर भक्त के बिगड़े काम को आसान और सफल बना देते हैं। इस भजन से हम सीखते हैं कि भगवान हनुमान की भक्ति में अद्वितीय शक्ति और सुख है, और उनका नाम लेने से हम अपने हर कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a comment