Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले ये जीवन हमारा आपके चरणोँ में है

Bhole Ye Jeevan Humara Aapke Charano Me Hai

भोले ये जीवन हमारा, आप के चरणों में है,
आप के चरणों में है, आप के चरणों में है,
दीन दुखियों का गुजारा, आप के चरणों मे है,
भोले ये जीवन हमारा, आप के चरणों में है……

आप की रहमत से मिलती, इज्जत की दो रोटियां,

हम गरीबो का गुजारा, आप के चरणों में है,
दीन दुखियों का गुजारा, आप के चरणों मे है,
भोले ये जीवन हमारा, आप के चरणों में है…….

क्या मुक्क्दर का भरोसा, साथ दे या ना भी दे,

मेरी किस्मत का सितारा, आप के चरणो मे है,
दीन दुखियों का गुजारा, आप के चरणों मे है,
भोले ये जीवन हमारा, आप के चरणों में है…….

मैं भला चिंता करूं क्यों, है भरोसा आप पर,

मेरा ये परिवार सारा, आप के चरणों में है,
दीन दुखियों का गुजारा, आप के चरणों मे है,
भोले ये जीवन हमारा, आप के चरणों में है……..

ये जहां तो है भिखारी, भोले के दर पे मांग ले,

जन्नत और मुक्ति का द्वारा, आप के चरणों में है,
दीन दुखियों का गुजारा, आप के चरणों मे है,
भोले ये जीवन हमारा, आप के चरणों में है……..

भोले ये जीवन हमारा, आप के चरणों में है,
आप के चरणों में है, आप के चरणों में है,
दीन दुखियों का गुजारा, आप के चरणों मे है,
भोले ये जीवन हमारा, आप के चरणों में है…….

Leave a comment