Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले शंकर मैं तुम्हारा लगता नहीं कोई भजन लिरिक्स

शिव भक्तों के लिए भोलेनाथ केवल एक देवता नहीं, बल्कि पिता समान हैं, जो अपने हर भक्त को स्नेह और सुरक्षा प्रदान करते हैं। भोले शंकर मैं तुम्हारा लगता नहीं कोई भजन इसी गहरे भाव को व्यक्त करता है, जहां एक भक्त अपने आराध्य शिव से अपना आत्मीय संबंध प्रकट करता है। जब दुनिया में कोई साथ न दे, तब महादेव ही वो दिव्य शक्ति हैं, जो हर परिस्थिति में अपने भक्त के साथ खड़े रहते हैं। आइए, इस भावपूर्ण भजन को पढ़कर महादेव की कृपा का अनुभव करें।

Bhole Shankar Mai Tumhara Lagta Nahi Koi

भोले शंकर मैं तुम्हारा,
लगता नहीं कोई,
पर जितना किया तुमने,
करता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।1।

जब जब भी दिल ये मेरा,
उदास होता है,
तू मेरे पास खड़ा,
अहसास होता है,
ढूंढा तेरे जैसा भोले,
मिलता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।2।

कोई भी मुसीबत को,
ना पास भटकने दे,
बेटे की अँखियों से,
ना आंसू टपकने दे,
जज्बा तेरे जैसा बाबा,
रखता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।3।

जब जब भी पुकारूँ मैं,
जब भी फरियाद करूँ,
मुझे ऐसा लगता है,
तुमको नाराज करूँ,
वो गलती करता हूँ जो,
करता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।4।

‘बनवारी’ प्यार मेरा,
पहचानता नहीं,
मेरी गोद में बैठा है,
तू जानता नहीं,
गोदी में किसी को यूँ ही,
रखता नहीं कोई,
ये मत कहना तू मेरा,
लगता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।5।

भोले शंकर मैं तुम्हारा,
लगता नहीं कोई,
पर जितना किया तुमने,
करता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।6।

महादेव के भक्त कभी अकेले नहीं होते, क्योंकि शिव सदा उनके साथ रहते हैं, हर संकट में सहारा देते हैं और अपने आशीर्वाद से जीवन को धन्य कर देते हैं। भोलेनाथ की भक्ति में और अधिक डूबने के लिए महाकाल की महिमा अपार, शिव का डमरू डम डम बाजे, हर हर महादेव की गूंज और भोलेनाथ की बारात जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव आराधना में लीन हो जाएं। ????????

Leave a comment