Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले की नगरी में मेरा दिल दीवाना हो गया

Bhole Ki Nagari Me Mera Dil Deewana Ho Gaya

एक तो ब्रह्मांड सिर पर दूसरे गंगा साजे,
तीसरा माथे पर चंदा दिल दीवाना हो गया,
भोले की नगरी में मेरा दिल दीवाना हो गया…

एक तो तेरे कान बिच्छू दुजे माला नागों की,
तीसरा डमरू बजाना दिल दीवाना हो गया,
भोले की नगरी में मेरा दिल दीवाना हो गया…

एक तो अंगों पे भभूति तन बाघमबर सजा हुआ,
तीसरा घुंगरू बजाना दिल दीवाना हो गया,
भोले की नगरी में मेरा दिल दीवाना हो गया…

एक तो तेरे संग गौरा गोद में गणपत सजा,
तीसरा नंदी की सवारी दिल दीवाना हो गया,
भोले की नगरी में मेरा दिल दीवाना हो गया…

एक तो तेरा भोग धतूरा दूसरा भंगिया घुटी,
तिसरा नशे में झूमना दिल दीवाना हो गया,
भोले की नगरी में मेरा दिल दीवाना हो गया…

Leave a comment