Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले का बन कर देख जरा

Bhole Ka Ban Kar Dekh Jara

दुनिया का बन कर देख लिया,
भोले का बन कर देख जरा,
शिव नाम में कितनी शक्ति है,
इस राह पर चल कर देख जरा….

इस नाम में कितनी शक्ति है,
यह पूछो प्रेम दीवानों से,
इस प्रेम के प्याले को प्राणी,
एक बार तो पी कर जरा,
दुनिया का बनकर देख लिया,
भोले का बन कर देख जरा,
शिव नाम में कितनी शक्ति है,
इस राह पर चल कर देख जरा……..

दुनिया के चक्कर में पड़ कर,
कई जनम युँही बर्बाद किये,
अब शरण में भोले की आ कर,
तू नाम सुमीर कर देख जरा,
दुनिया का बनकर देख लिया,
भोले का बन कर देख जरा,
शिव नाम में कितनी शक्ति है,
इस राह पर चल कर देख जरा………

जो भक्ति मार्ग पर चलते हैं,
वो जग में अमर हो जाते हैं,
ये प्यार हे मेरे भोले का,
तू नींद से जग कर देख जरा,
दुनिया का बन कर देख लिया,
भोले का बन कर देख जरा,
शिव नाम में कितनी शक्ति है,
इस राह पर चल कर देख जरा….

Leave a comment