Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले जी तेरे द्वार का दीवाना तेरे प्यार का भजन लिरिक्स

Bhole Ji Tere Dwar Ka Deewana Tere Pyar Ka Bhajan Lyrics

भोले जी तेरे द्वार का,
दीवाना तेरे प्यार का,
रहो मेरे साथ जी,
मेरे भोलेनाथ जी।।

मिलता है सुख ये केवल,
शिव जी के नाम से,
पावन धरा ये सारी,
भोले चारों धाम से,
नमन संसार का,
शक्ति संचार का,
रहो मेरे साथ जी,
मेरे भोलेनाथ जी।।

सर पे जटा है साजे,
गंगा की धारा है,
सर पे जटा है साजे,
गंगा की धारा है,
गले में है सर्प माला,
बिच्छु कान बाला है,
गजब श्रृंगार का,
चन्द्र उजियार का,
रहो मेरे साथ जी,
मेरे भोलेनाथ जी।।

अद्भुत स्वरूप तेरा,
लीला भी न्यारी है,
अद्भुत स्वरूप तेरा,
लीला भी न्यारी है,
भक्तों को देने वाले,
भोले भंडारी है,
‘सचिन’ ये उचारता है,
तुम्हे ही पुकारता,
रहो मेरे साथ जी,
मेरे भोलेनाथ जी।।

भोले जी तेरे द्वार का,
दीवाना तेरे प्यार का,
रहो मेरे साथ जी,
मेरे भोलेनाथ जी।।

“भोले जी तेरे द्वार का दीवाना तेरे प्यार का” भजन हमें यह सिखाता है कि सच्चा प्रेम वह है जो ईश्वर के दर पर समर्पण बन जाए। इस भजन को जो भी भक्त श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, उसे शिव कृपा का अनोखा अनुभव अवश्य प्राप्त होगा। यदि आपको यह भजन भाव विभोर करता है, तो आप “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी”, “भोलेनाथ का दरबार”, “शिवजी का बुलावा आया है” और “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला” जैसे अन्य शिव भजनों को भी ज़रूर पढ़ें। ये सभी भजन आपकी शिव भक्ति को और प्रगाढ़ बनाते हैं।


Leave a comment