Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले जी तेरा मिलकर बिछड़ना याद आता है

Bhole Ji Tera Milkar Bichhadna Yaad Aata Hai

भोले के माथे पर चंदा जटा में बहती है गंगा,
ना जाने क्यों तेरी गंगा में नहाना याद आता है,
भोले जी तेरा ना जाने मिलकर बिछड़ना याद आता है….

भोले के कान में बिच्छू गले में नाग काला है,
ना जाने क्यों मुझे माला पहनाना याद आता है,
भोले जी तेरा ना जाने मिलकर बिछड़ना याद आता है….

भोले के तन पर बाघमबर हाथ में डमरू बजता है,
ना जाने क्यों तेरा नचना नचाना याद आता है,
भोले जी तेरा ना जाने मिलकर बिछड़ना याद आता है….

भोले के संग में गोरा गोद में गणपत लाला है,
न जाने क्यों तेरी नंदी पर घूमना याद आता है,
भोले जी तेरा ना जाने मिलकर बिछड़ना याद आता है….

तेरा यह रूप न्यारा है देख दिल मेरा मचलता है,
न जाने क्यों तेरा सजना सवरना याद आता है,
भोले जी तेरा ना जाने मिलकर बिछड़ना याद आता है….

Leave a comment