Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले बाबा तुम्हारा मैं दीवाना भजन लिरिक्स

भोले बाबा तुम्हारा मैं दीवाना भजन एक ऐसी रचना है जो शिवजी के प्रति भक्तों की असीम श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करती है। इस भजन में भोलेनाथ की अनंत महिमा और उनके प्रति भक्तों की निष्कलंक भक्ति को दर्शाया गया है। यह भजन उनके भक्तों के दिलों में एक गहरी समर्पण की भावना उत्पन्न करता है, साथ ही यह विश्वास दिलाता है कि बाबा की कृपा से जीवन के सभी दुखों का निवारण संभव है। आइए, हम इस भजन के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का अनुभव करें।

Bhole Baba Tumhara Main Deewana

मुझे भा गया भोले तेरा ठिकाना,
मैं खुश हूँ जरा बाबा डमरू बजाना।
मैं तो दीवाना दीवाना दीवाना,
भोले बाबा तुम्हारा मैं दीवाना,
भोले बाबा तुम्हारा मै दीवाना।।

जटाओं पे गंगा का दीखे नजारा,
जमीं पर बहे बनके अमृत की धारा।
करे जग को पावन जो हर एक किनारा,
इसे भूल सकता नही जो जमाना।
मैं खुश हूँ जरा बाबा डमरू बजाना,
मैं तो दीवाना दीवाना दीवाना,
भोले बाबा तुम्हारा मै दीवाना।।

माथे पे सोहे ये चन्दा तुम्हारे,
तन पे रमी भस्म मृगछाला डारे।
जगत हेतु भोले जहर कंठ धारे,
नंदी पे तेरा सदा आना जाना।
मैं खुश हूँ जरा बाबा डमरू बजाना,
मैं तो दीवाना दीवाना दीवाना,
भोले बाबा तुम्हारा मै दीवाना।।

सदा अपने भक्तों पे कृपा लुटाये,
उन्हें देखे दर्शन तू अपना बनाये।
तेरा भोलापन बाबा हमको है भाये,
‘राजेंद्र’ को नाथ मत भूल जाना।
मैं खुश हूँ जरा बाबा डमरू बजाना,
मैं तो दीवाना दीवाना दीवाना,
भोले बाबा तुम्हारा मै दीवाना।।

मुझे भा गया भोले तेरा ठिकाना,
मैं खुश हूँ जरा बाबा डमरू बजाना।
मैं तो दीवाना दीवाना दीवाना,
भोले बाबा तुम्हारा मैं दीवाना,
भोले बाबा तुम्हारा मै दीवाना।।


भोले बाबा के भजनों का प्रभाव अपार है। उनके भक्तों की भक्ति में शक्ति और असीम शांति है। भोले बाबा तुम्हारा मैं दीवाना भजन के माध्यम से हमें यह अहसास होता है कि शिवजी की महिमा निरंतर बढ़ती जाती है और उनके भजनों में सच्ची भक्ति का अद्वितीय रंग है। अगर आपने इस भजन को पसंद किया है, तो आप महाकाल की शरण में और जपते रहो सुबह शाम भोलेनाथ जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें, जो शिवजी के चरणों में पूरी श्रद्धा से उतरते हैं।









Leave a comment