Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले बाबा का रूप बड़ा आला है भजन लिरिक्स

भोले बाबा का रूप बड़ा आला है भजन में भोलेनाथ के अनमोल रूप और उनकी दिव्य शक्ति की बात की गई है। इस भजन में शिव जी की महिमा का गुणगान करते हुए उनके भक्त उन्हें श्रद्धा और विश्वास के साथ पुकारते हैं। यह भजन न केवल शिव के अद्वितीय रूप को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि भोले बाबा के दर पर हर भक्त की भावना और भक्ति स्वीकार होती है। उनका रूप निराकार होते हुए भी भक्तों के लिए साकार है, जो हर दुख और संकट से मुक्ति का मार्ग दिखाता है।

Bhole Baba Ka Rup Bada Aala Hai

भोले बाबा का रूप बड़ा आला है,
सभी देवों में देव ये निराला है।
अगड़ बम बम बगड़ बम बम,
बम शिव लहरी।
भोलें बाबा का रूप बड़ा आला है,
सभी देवों में देव ये निराला है।।

कहलाते हो तुम महाकाल भोले,
तेरे हाथों में त्रिशूल डमरु सोहे।
तेरे गले में सर्पों की माला है,
सभी देवों में देव ये निराला है।
भोलें बाबा का रूप बड़ा आला है,
सभी देवों में देव ये निराला है।।

मृगछाला और भस्मी तुमने तन पे ओढ़े,
तेरे मस्तक पर तो चंद्रमा सोहे।
तेरी जटा में गंगा की धारा है,
सभी देवों में देव ये निराला है।
भोलें बाबा का रूप बड़ा आला है,
सभी देवों में देव ये निराला है।।

करके नंदी सवारी आ जाओ भोले,
अपने भक्तों को दर्श दिखाओ भोले।
तुमने भक्तों का कभी ना दिल दुखाया है,
सभी देवों में देव ये निराला है।
भोलें बाबा का रूप बड़ा आला है,
सभी देवों में देव ये निराला है।।

भोले बाबा का रूप बड़ा आला है,
सभी देवों में देव ये निराला है।
अगड़ बम बम बगड़ बम बम,
बम शिव लहरी।
भोलें बाबा का रूप बड़ा आला है,
सभी देवों में देव ये निराला है।।

भोलेनाथ का रूप सच में बड़ा आला है, और उनका आशीर्वाद हर भक्त के जीवन को रोशन करता है। उनके दर पर जाकर हमें न केवल शांति मिलती है, बल्कि शिव के भव्य रूप और उनकी असीम शक्ति को महसूस किया जा सकता है। जैसे शिव शंकर भोलेनाथ और भोलेनाथ के दर पे जैसे भजन हमें शिव जी की महिमा से जोड़ते हैं, वैसे ही यह भजन भी हमें उनकी कृपा का अहसास कराता है। शिव जी के हर रूप की अपनी विशेषता है, और उनके दर पर आकर हर भक्त को सद्गति प्राप्त होती है।

Leave a comment