Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे मस्तक पे चंदा साजे

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे, मस्तक पे चंदा साजे भजन शिवजी की अलौकिक छवि और उनके दिव्य स्वरूप का गुणगान करता है। जब डमरू की ध्वनि गूंजती है, तो सारा ब्रह्मांड शिव भक्ति में लीन हो जाता है। जटाओं में गंगा, मस्तक पर चंद्रमा और गले में नाग धारण करने वाले भोलेनाथ अपने भक्तों को सदा सुख-शांति प्रदान करते हैं। यह भजन हमें शिव की महिमा का स्मरण कराते हुए उनके चरणों में नमन करने की प्रेरणा देता है।

Bhola Tera Dam Dam Damaru Baje Mastak Pe Chanda Saje

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे,
गले कालकूट शिव जटाजूट,
सेवक राजे महाराजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।1।

शम्भू तू अजर अमर अविनाशी,
तेरा देवघर तेरी काशी,
हो अरघट मरघट वासी,
रमे भस्म अंग रहे भुत संग,
तुझे देख काल भी भागे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।2।

महादेवा हर युग में महिमा मंडित,
है निर्भय निडर अखंडित,
करे अधर्मियों को दण्डित,
हे महाकाल शक्ति विशाल,
त्रिलोक में डंका बाजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।3।

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे,
गले कालकूट शिव जटाजूट,
सेवक राजे महाराजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।4।

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे भजन करने से हमें महादेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की सभी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं। शिवशंकर की भक्ति हमें हर कष्ट से मुक्त कर देती है और आत्मा को शांति प्रदान करती है। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो महाकाल आरती, शिव तांडव स्तोत्र, शिव चालीसा, और हर हर महादेव भजन भी करें। इन भजनों से आपकी आत्मा शिव प्रेम में डूब जाएगी और महाकाल का आशीर्वाद आपके जीवन में अनंत सुख-समृद्धि लेकर आएगा। ????✨

Leave a comment