Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बस श्याम चाहिए भजन लिरिक्स

जब मनुष्य इस संसार के मोह-माया से परे केवल अपने आराध्य की भक्ति में रम जाता है, तो उसे किसी और चीज़ की आवश्यकता नहीं रहती। बस श्याम चाहिए भजन इसी अनन्य भक्ति की गाथा है, जिसमें भक्त अपने हृदय की गहराइयों से केवल श्याम जी को पाने की प्रार्थना करता है। जब मन, आत्मा, और संपूर्ण जीवन श्याम के चरणों में समर्पित हो जाता है, तो फिर किसी अन्य चीज़ की लालसा नहीं रहती। आइए, इस भजन को पढ़ें और इस भक्ति रस में डूब जाएं।

Bas Shyam Chahiye Bhajan

ना दुनिया की धन दौलत,
ना नाम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिये।।1।।

कोई दौलत का दीवाना,
शोहरत की किसी को चाहत,
दोनों नहीं रहने वाले,
यही सोच के दिल है आहत,
ना स्वर्ग की इच्छा ना ही,
बैकुंठ धाम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिये।।2।।

दुनिया चाहे करे बुराई,
बदले में करूं भलाई,
लोगों के आंसू पोंछू,
दुःख दर्द में बनु सहाई,
ना राग द्वेष हो मन में,
ना अभिमान चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिये।।3।।

ना दुनिया की धन दौलत,
ना नाम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिये।।4।।

जब भक्त का मन केवल श्याम की भक्ति में डूब जाता है, तो संसार की हर खुशी तुच्छ लगने लगती है, क्योंकि सच्ची खुशी तो श्याम के चरणों में ही है। यही भाव हमें मेरा तो बाबा श्याम एक तू ही सहारा, खाटू वाले श्याम की मुझ पे कृपा है अपार, तेरा नाम लेकर जो जिए जा रहा है और करले भरोसा श्याम पे प्यारे तेरा साथ निभाएगा जैसे भजनों में भी मिलता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम नाम के अमृत में सराबोर हों। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment